भारत के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास कर रही कांग्रेस : सीएम योगी

Lucknow/गाजियाबाद, 5 नवंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ Thursday को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ में हिस्सा लेंगे. इसके पहले उन्होंने कहा कि जनता की ओर से लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन India के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है. जनता की ओर से लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा India के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है.”

उन्होंने पोस्ट में कहा, “India के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभाग करूंगा. Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और India के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है.”

उधर, गाजियाबाद में सीएम योगी की पदयात्रा को लेकर लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. Chief Minister Thursday को राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू-6 मॉल से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत करेंगे. जानकारी के अनुसार, वे केडब्ल्यू-6 मॉल से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर रिवर हाइट्स सोसाइटी तक पहुंचेंगे.

इस पदयात्रा में 35,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. भाजपा जिला अध्यक्ष चेनपाल सिंह ने कहा कि पूरा गाजियाबाद के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं. वे हम सभी के साथ पदयात्रा करेंगे.

वहीं, गाजियाबाद में Chief Minister की पदयात्रा के निर्धारित मार्ग पर नगर निगम की टीमों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं. सड़क मार्ग पर साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. पदयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं.

–

डीसीएच/