भारत के लिए खेलने का सपना अब भी जिंदा है: आकाश मधवाल

New Delhi, 8 सितंबर . उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कहा कि India के लिए खेलने का उनका सपना अब भी पूरी तरह जिंदा है और उन्हें विश्वास है कि एक शानदार घरेलू सीजन उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचा सकता है.

से विशेष बातचीत में मधवाल ने कहा कि आईपीएल में Mumbai इंडियंस के लिए लिया गया उनका 5 विकेट का स्पेल यादगार जरूर है, लेकिन India के लिए पांच विकेट लेना उनके लिए कहीं ज्यादा बड़ा सपना होगा.

उन्होंने कहा, “हर क्रिकेटर का सपना India के लिए खेलना होता है. हमारा भी यही सपना है कि हम India का प्रतिनिधित्व करें, देश के लिए कुछ करें और अपना नाम बनाएं.”

मधवाल ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरू हुई उनकी मेहनत का एकमात्र लक्ष्य टीम इंडिया तक पहुंचना रहा है.

उन्होंने कहा, “जो भी मेहनत की है, चाहे टेनिस बॉल से शुरुआत की हो या प्रोफेशनल क्रिकेट में, सब इसलिए कि एक बार India के लिए खेल सकूं और देश का प्रतिनिधित्व कर सकूं.”

आईपीएल 2023 में Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले मधवाल ने भरोसा जताया कि वह ऐसा प्रदर्शन India के लिए भी दोहराना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “Mumbai इंडियंस के लिए आईपीएल में जो 5 विकेट लिए थे, वैसा ही India के लिए भी करना चाहता हूं.”

मधवाल ने खुद को सिर्फ डेथ ओवरों का गेंदबाज मानने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए वह स्ट्राइक गेंदबाज रहे हैं और नई गेंद से लेकर डेथ ओवरों तथा सुपर ओवर तक हर भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि आईपीएल में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के साथ खेलने से उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करना और अपनी क्षमता के अनुसार खुद को ढालना सीखने का मौका मिला.

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में कड़ी प्रतिस्पर्धा पर मधवाल ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में लगातार सुधार और नई-नई विविधताएं सीखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है.

उन्होंने कहा, “ऑफ सीजन में हम अपनी गलतियों पर काम करते हैं, नई चीजें सीखते हैं और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. जितनी जल्दी आधुनिक क्रिकेट के मुताबिक खुद को ढालेंगे, उतने ही आगे बढ़ेंगे.”

अपने सफर को याद करते हुए मधवाल ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत केवल जुनून की वजह से की थी. उन्होंने परिवार से एक साल का समय मांगा था ताकि क्रिकेट खेल सकें.

उन्होंने कहा, “आज भी मैदान पर उतरता हूं तो दुनिया की कोई बात याद नहीं रहती. क्रिकेट से मेरा जुड़ाव अलग है. India के लिए खेलने का सपना आज भी मेरे अंदर है. बस एक अच्छे सीजन की जरूरत है, जो मुझे शीर्ष तक पहुंचा देगा.”

डीएससी