
New Delhi, 25 सितंबर . India के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन ने वैश्विक स्तर पर ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. नीदरलैंड की प्रमुख एप्लाइड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन टीएनओ (टीएनओ) के वरिष्ठ सलाहकार और India प्रतिनिधि राजेश मेहता ने कहा कि India न सिर्फ ग्रीन हाइड्रोजन बल्कि हाइड्रोजन डेरिवेटिव्स का ग्लोबल हब बनने की पूरी क्षमता रखता है.
उन्होंने कहा कि मिशन के तहत पॉलिसी से लेकर वैल्यू चेन और रिफाइनरी टेंडर्स तक सब कुछ बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है, जो उनके लिए दिलचस्प और आंखें खोलने वाला अनुभव रहा है.
टीएनओ के वरिष्ठ सलाहकार और India प्रतिनिधि राजेश मेहता ने कहा, “मैं टीएनओ का प्रतिनिधित्व करता हूं. हम नीदरलैंड की एक एप्लाइड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन हैं और यूरोप की एक प्रमुख रिसर्च संस्था हैं जो पावर-टू-एक्स डोमेन और ग्रीन हाइड्रोजन पर काम कर रही हैं. India के नजरिए से देखें तो यहां बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है और ये सीखने की प्रक्रिया काफी तेज है, खासकर पावर-टू-एक्स डोमेन में.
उन्होंने आगे कहा कि पीईएम टेक्नोलॉजी, अल्कलाइन, सॉलिड ऑक्साइड जैसी तकनीकों का स्केल-अप हो रहा है और India के लिए एक बड़ा अवसर है कि वह न सिर्फ हाइड्रोजन बल्कि हाइड्रोजन डेरिवेटिव्स का भी एक ग्लोबल हब बने, और इंडस्ट्री के लिए सॉल्यूशंस और एक्सपोर्ट के अवसर भी तैयार करे.
राजेश मेहता ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत ही दिलचस्प और आंखें खोलने वाला अनुभव रहा कि कैसे नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत सब कुछ बहुत सोच-समझकर किया गया था. पॉलिसी ने पूरी वैल्यू चेन और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को ड्राइव किया और रिफाइनरी टेंडर्स लॉन्च किए गए, तो इन विषयों पर India में बहुत उत्साह है. और सिर्फ उत्साह ही नहीं, मैं कहूंगा कि इंडस्ट्रियल प्लेयर्स की तरफ से असल एक्शन भी दिख रहा है.”
उन्होंने कहा कि सबसे पहले एक्सपोर्ट अपॉर्चुनिटीज की बात है, जिस पर India प्रमुखता से ध्यान दे रहा है. जापान और जर्मनी सहित यूरोपीय देशों जैसे बाहरी साझेदारों के साथ India साझेदारी कर रहा है और एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के तौर पर हमारे लिए यह काफी रोमांचक है.
टीएनओ के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा कि हम देख रहे हैं कि यहां टेक्नोलॉजी स्केल-अप में अहम भूमिका निभा रही है और हम यूरोप के एक रिसर्च इंस्टीट्यूट के तौर पर India में अपने समान विचारधारा वाले पार्टनर्स, चाहे वो इंडस्ट्रियल प्लेयर्स हों, टियर-वन रिसर्च इंस्टीट्यूट हों या India में उभरती हाइड्रोजन वैल्यू चेन हो, के साथ मिलकर क्या ला सकते हैं. यही वे असली अवसर हैं जिनका हमें इंतजार है.
–
डीकेपी
Skip to content