भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, 4 साल बाद एलन और फर्ग्यूसन की वापसी

New Delhi, 11 अक्टूबर . न्यूजीलैंड क्रिकेट ने India के खिलाफ 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, ये खिलाड़ी सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग होंगे.

मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग और ब्लेयर टिकनर ही सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. आखिरी दो वनडे के लिए टीम में सात खिलाड़ी शामिल किए गए हैं.

कंधे की चोट की वजह से India के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके रचिन रवींद्र शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम में हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे. एलन और फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वनडे 2023 में खेला था. सीफर्ट ने कीवी टीम के लिए आखिरी 50-ओवर का मैच 18 महीने पहले Pakistan के खिलाफ खेला था. टीम के कप्तान सेंटनर हैं.

जैक फाउल्क्स, विल ओ’रूर्के, और बेन सियर्स को इंजरी की वजह से नहीं चुना गया है. दोनों टीमें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में वनडे सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है.

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर का कहना है कि India के खिलाफ आने वाले मैच अहम हैं. मैनेजमेंट की नजरें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले 2027 वर्ल्ड कप पर हैं.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी सीरीज है, जिसमें हम एक मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ भरे स्टेडियम में अपने फैंस के सामने खेल रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप सिर्फ एक साल दूर है, इसलिए हमारे लिए यह भी जरूरी है कि हम इन मैचों को उस इवेंट के लिए एक कीमती तैयारी के तौर पर देखें. आखिरी 2 वनडे के लिए सात खिलाड़ियों को लाने से हमें अपनी गहराई को परखने और यह देखने का मौका मिलेगा कि वे खिलाड़ी एक वर्ल्ड-क्लास टीम के खिलाफ कैसा परफॉर्म करते हैं. चैंपियनशिप पॉइंट्स के हिसाब से हर टेस्ट मैच हमारे लिए जरूरी है, इसलिए हम 19 नवंबर को बेसिन रिजर्व में India के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले तैयारी के लिए उस टीम के कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करेंगे.”

India और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे.

पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैको डफी, मैट फिशर, मिच हे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

–

पीएके