भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग देश में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा: प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने आने वाले त्योहारों से पहले देशवासियों से एक बार फिर India में बनी चीजें ही खरीदने का आह्वान किया है. उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के आग्रह को दोहराते हुए कहा कि India के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग India में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा.

Prime Minister मोदी ने Sunday को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को संबोधित किया. राष्ट्र के नाम अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, हमारे पर्व और त्योहार, हमारी परंपराओं के साथ-साथ, हमें एक-दूसरे से जुडने का भी अवसर देते हैं.”

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में हम और भी कई महत्वपूर्ण पर्व मनाने जा रहे हैं. 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व है. सितंबर में ही हम विश्वकर्मा पूजा भी मनाएंगे. इस अवसर पर अपने आसपास के कारीगरों, शिल्पकारों और विश्वकर्मा साथियों का सम्मान करना चाहिए. कुछ महीनों बाद दीपावली भी आने वाली है, इसकी तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं.”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में मैं एक बार फिर आपसे ‘वोकल फॉर लोकल’ का आग्रह दोहराऊंगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ का मतलब केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं है, इसका विजन बहुत बड़ा है.”

Prime Minister ने कहा कि हम अपने घर के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उसे एक बार जरूर देख लें कि वो India में बना हो. India के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग India में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा. इस संदेश को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है.

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे क्रिएटिव वर्ल्ड के साथियों, इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटी की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है. मेरा आपसे आग्रह है कि स्वयं भी ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए.”

डीसीएच/