
New Delhi, 23 सितंबर . India ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी को खारिज करते हुए उसे बेबुनियाद और गैरजरूरी करार दिया है. Wednesday को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उसे अनुचित और तथ्यों से परे बताया है. इसके साथ ही समूह को सलाह दी कि वो Pakistan को अपनी करतूतों पर लगाम लगाने के लिए प्रेरित करे.
एमईए ने इसे लेकर बयान जारी किया. इसमें कहा, “भारत, जम्मू-कश्मीर पर तथाकथित ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप के संयुक्त बयान में India के बारे में की गई गैर-जरूरी और तथ्यों के लिहाज से गलत टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करता है.”
India ने ओआईसी की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, “ओआईसी के पास उन मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार या आधार नहीं है जो पूरी तरह से India का आंतरिक मामला है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र-शासित प्रदेश India का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, और Political मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार को बार-बार दोहराने से यह सच्चाई नहीं बदल सकती. ऐसे मकसद वाले बयानों का बार-बार समर्थन करने से ओआईसी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं.”
इसके साथ ही India ने Pakistan को भी आड़े हाथों लिया. एमईए ने बयान में आगे कहा, “Pakistan को अपना मनगढ़ंत और गलत मकसद से प्रेरित दुष्प्रचार फैलाने के लिए मंच देने के बजाय, ओआईसी के लिए बेहतर होगा कि वह Pakistan को सलाह दे कि वह आत्म-मंथन करे और अपने नियंत्रण वाले इलाकों से पनप रहे आतंकवाद के लगातार खतरे से निपटे.” मंत्रालय ने कहा कि उस मुल्क का आतंकवाद को समर्थन और प्रयोजित करने का इतिहास पुराना है.
दरअसल, Wednesday को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप की एक बैठक आयोजित की गई, जहां पर इस ग्रुप ने India के आंतरिक मामलों को लेकर अनर्गल टिप्पणी की.
–
केआर/
Skip to content