
Mumbai , 16 नवंबर . शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे और भाजपा नेता राम कदम ने माओवादी आतंकवाद को समाप्त करने के संबंध में Prime Minister मोदी की टिप्पणियों और राहुल गांधी से जुड़े केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों का समर्थन किया. इसके साथ ही, राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर भी सवाल उठाए.
शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने से बातचीत में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर Prime Minister मोदी ने गढ़चिरौली के कार्यक्रम में नक्सलवाद से आदिवासी समाज को हुए नुकसान को सही तरीके से सामने रखा. नक्सलियों ने आदिवासियों को मतदान से रोका और बच्चों का अपहरण किया. Government, सुरक्षा एजेंसियों, Police और सेना के प्रयासों से नक्सलवाद पर नियंत्रण हुआ है. अब आदिवासी बच्चे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और भविष्य में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे. यह देश के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा.”
राहुल गांधी के अमेरिका के चार दिवसीय दौरे को लेकर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें अमेरिका दौरे का उद्देश्य और कार्यक्रम सार्वजनिक करना चाहिए. किस यूनिवर्सिटी या संस्था ने उन्हें आमंत्रित किया है, इसकी जानकारी देनी चाहिए. राहुल गांधी विदेश जाकर India और Government की आलोचना करते हैं. उनके विदेश यात्रा करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश की छवि खराब करना बंद करना चाहिए.”
आनंद दुबे ने कहा कि India की राजनीति पर चर्चा और आलोचना देश में ही होनी चाहिए. जब चुनाव आते हैं, तब विपक्ष जरूर Government पर सवाल उठाए और कटाक्ष करे, लेकिन विदेश जाकर भारतीय राजनीति का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. राहुल गांधी ऐसा कोई काम न करें, जिससे India की छवि खराब हो और देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक का पात्र बने. चुनाव में Political मुकाबला देश के भीतर होना चाहिए.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जैसे-जैसे इंडिया आगे बढ़ रहा है, छोटी-छोटी पहचानों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर सोशल कॉन्फ्लिक्ट को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं.
शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने मोहन भागवत के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि India की तरक्की और मजबूती से कई विदेशी ताकतें खुश नहीं हैं. India को आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनना होगा. कृषि व्यवस्था में सुधार, युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देना जरूरी है. देश में सांप्रदायिक एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी सभी मिलकर देश की प्रगति में योगदान दें.
राहुल गांधी की आगामी विदेश यात्रा पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, ”क्या राहुल गांधी बार-बार चुनाव हारने की अपनी हताशा देश की साख को नुकसान पहुंचाकर निकालेंगे? क्या सत्ता में न आ पाने की हताशा और सत्ता पाने की अपनी महत्वाकांक्षा के चलते, वह देश की छवि और प्रतिष्ठा को दांव पर लगा देंगे? जब वे कर्नाटक, केरल या Himachal Pradesh में जीतते हैं तो लोकतंत्र ठीक रहता है. लेकिन जब वे हारते हैं, तो कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है. ऐसा कैसे हो सकता है?”
कदम ने कहा, “उन्होंने इसकी शुरुआत 2017 में अमेरिका के बर्कले से की थी, जिसके बाद 2018 में बहरीन, सिंगापुर और मलेशिया और 2022 में लंदन की यात्राएं कीं. राहुल गांधी अपनी हताशा निकालने के लिए बार-बार विदेशों का दौरा करते हैं, लेकिन उन्हें देश की छवि खराब करने का कोई अधिकार नहीं है.”
–
ओपी/एबीएम
Skip to content