
Mumbai , 23 अक्टूबर . Maharashtra में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उपChief Minister एकनाथ शिंदे के बीच कथित वित्तीय लेन-देन और साजिश को लेकर चल रहे Political विवाद पर शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने बयान दिया है.
शाइना एनसी ने से कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है और कई लोग इससे नाखुश हैं. सच यह है कि जब भी कोई क्लिप चलाई जाती है तो सच सामने लाने के लिए फॉरेंसिक एनालिसिस, वॉयस सैंपल और साइबर सेल से जांच होनी चाहिए. सच्चाई सामने आनी चाहिए. आज वो 500 करोड़ रुपए के आरोप लगा रहे हैं, कल हम 1,000 करोड़ के आरोप लगा सकते हैं. क्या इससे वो आरोप सच हो जाते हैं? शिवसेना को पूरा भरोसा है कि सच्चाई सबके सामने आएगी.”
एक अन्य मुद्दे पर शाइना एनसी ने फॉक्स न्यूज के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फॉक्स न्यूज का यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. किसी भी अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में India की कोई भूमिका नहीं है. हम राष्ट्रवाद और वैश्विक शांति में विश्वास रखते हैं. अगर शांति आंदोलन की बात करें तो India ने पूरी दुनिया में इसका नेतृत्व किया है तो India किसी अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में कैसे शामिल हो सकता है?”
उन्होंने कहा कि India की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन है. Prime Minister Narendra Modi ने जिस अंदाज में दूसरे देशों के साथ रिश्ते बनाए रखे हैं, उससे एक बात साफ है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से चल रही है और India में विदेशी निवेश आ रहा है. इससे कुछ लोगों को आपत्ति होती है.
शाइना ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ नेता विदेश जाते हैं और देश को अपमानित करते हैं. देश के संविधान को, देश के Prime Minister को और देश के इलेक्टोरल सिस्टम को बदनाम करते हैं. शायद उनको संस्थाओं पर विश्वास नहीं है, हमें पूरा विश्वास है कि India सही रास्ते पर है और हम सत्यमेव जयते के रास्ते पर ही चलेंगे.”
चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग की मांग पर उन्होंने कहा, “विपक्षी दल इंपीचमेंट किस वजह से मांग रहे हैं? क्योंकि एसआईआर अपना काम कर रहा है. घुसपैठियों को निकाला जा रहा है, जिनका देहांत हो गया है, उनको वोटर लिस्ट में नहीं रखा जा रहा है. बेबुनियाद आरोप लगाना विपक्ष का काम है. इस पर सदन के अंदर बात कीजिए, नहीं तो बाहर रहकर नारेबाजी ही करते रहिए.”
–
एबीएम
Skip to content