
New Delhi, 4 सितंबर . नेपाल के लिए India की ओर से मानवीय सहायता जारी है. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए India ने दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं. इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है. Thursday रात राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि India ने नेपाल के लिए अपनी मानवीय सहायता जारी रखते हुए दो और सी-130जे विमान राहत सामग्री के साथ भेजे हैं.
उन्होंने बताया कि इन विमानों के जरिए 21.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई गई है, जिसमें फोरेंसिक किट और चिकित्सा सामग्री भी शामिल है. राहत सामग्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी दी गई है.
जायसवाल ने कहा कि यह अतिरिक्त सहायता नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को और मजबूत करेगी तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों और समुदायों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि India ने एक बार फिर संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए राहत कार्यों में सहयोग जारी रखा है.
नेपाल के इस मुश्किल समय में India लगातार मदद का हाथ बढ़ाए हुए है. इससे पहले भी अलग-अलग तारीखों में India की ओर से पांच विमान नेपाल राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं.
इससे पहले Wednesday को नेपाल के लिए India का पांचवां राहत विमान काठमांडू उतरा था. यह विमान 11 सदस्यीय बचाव दल, विशेष बचाव उपकरणों और 5.5 टन जरूरी दवाइयों के साथ नेपाल भेजा गया था.
Wednesday तक नेपाल की मदद के लिए India ने 68 टन से अधिक राहत सामग्री और विशेष बचाव दल भेजा था. भेजी गई राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, मजबूत तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट शामिल हैं. इसके अलावा जरूरी दवाइयां, खाद्य पैकेट, सोलर लैंप, पानी शुद्ध करने की गोलियां और पोर्टेबल जनरेटर भी भेजे गए हैं.
–
एवाई/एएस
Skip to content