भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम निर्माण के चरण में, आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर पैदा होंगे निवेश और रोजगार के अवसर: इंडस्ट्री लीडर्स

New Delhi, 18 सितंबर . ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के दूसरे दिन Friday को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि India का सेमीकंडक्टर क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले वर्षों में इसमें बड़े पैमाने पर निवेश, तकनीकी विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उनका कहना है कि Government की नीतियां, प्रोत्साहन योजनाएं और बढ़ती वैश्विक रुचि India को सेमीकंडक्टर विनिर्माण और तकनीकी नवाचार के प्रमुख केंद्रों में शामिल कर सकती हैं.

ऐडवर्ब के सह-संस्थापक और सीईओ संगीत कुमार ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि उनकी कंपनी पूरी तरह भारत-आधारित है और नोएडा में उसके दो विनिर्माण संयंत्र हैं. उन्होंने कहा कि ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में कंपनी सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए विकसित नवीनतम ऑटोमेशन और रोबोटिक्स समाधान प्रदर्शित कर रही है, जिनमें रील स्टोरेज सिस्टम, ऑटोमैटिक स्टोरेज एवं रिट्रीवल सिस्टम, एफओयूपी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट तथा असेंबली लाइन के लिए विकसित छोटे रोबोट शामिल हैं.

उन्होंने आगे कहा, “Government की नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं के कारण अगले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. शुरुआती दौर में तकनीक का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आएगा, लेकिन धीरे-धीरे India अपनी स्वदेशी तकनीक भी विकसित करेगा.”

इसके साथ ही, होरिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव गौतम ने से कहा कि India की सेमीकंडक्टर यात्रा Prime Minister Narendra Modi की पहलों और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत के साथ गति पकड़ने लगी. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में मुख्य फोकस केवल विनिर्माण इकाइयों पर था, लेकिन जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि केवल फैक्ट्री स्थापित करना पर्याप्त नहीं है.

उन्होंने कहा कि एक मजबूत सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए कच्चे माल, गैस, उपकरण, सप्लाई चेन और प्रशिक्षित प्रतिभाओं सहित पूरे इकोसिस्टम की आवश्यकता होती है.

उन्होंने कहा, “होरिबा पिछले 73 वर्षों से जापान में इस उद्योग का हिस्सा रही है और India में भी इस संपूर्ण इकोसिस्टम को विकसित करने की दिशा में योगदान दे रही है.”

वहीं, आज्ञाविजन की सीईओ सुचिस्मिता बनर्जी ने से बात करते हुए कहा कि जब देश का नेतृत्व किसी क्षेत्र के विकास की बात करता है और युवाओं को उसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे उद्योग पर पड़ता है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister द्वारा सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार और अधिक लोगों को इससे जोड़ने की बात करने से युवाओं और उद्यमियों के बीच नया उत्साह पैदा हुआ है. इससे भविष्य में अधिक प्रतिभाएं इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगी.

डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में विभागाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में India की प्रगति उम्मीदों से कहीं अधिक तेज रही है. उन्होंने कहा कि उद्योग में काम कर रहे लोगों का मनोबल बेहद ऊंचा है क्योंकि देश ने बहुत कम समय में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है.

उन्होंने कहा कि दुनिया लंबे समय से India को संभावनाओं वाले देश के रूप में देखती रही है और अब वही क्षमता तकनीक और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगी है. उनके अनुसार, भारतीय प्रतिभा और तकनीकी क्षमता इस क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है.

सेलेस्टा कैपिटल के फाउंडिंग मैनेजिंग पार्टनर श्रीराम विश्वनाथन ने से कहा कि Government सही दिशा में कदम उठा रही है, लेकिन अब कुछ महत्वपूर्ण बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, “नियमन, कराधान और प्रोत्साहन से जुड़े मुद्दों को सरल बनाने के साथ-साथ घरेलू खरीद और स्थानीय बाजार निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना होगा. भारतीय कंपनियों को ऐसा मजबूत घरेलू बाजार मिलना चाहिए जहां वे अपने उत्पाद बेच सकें. इससे उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी.”

इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) और सेमी इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ अशोक के. चंदक ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया के दौरान विभिन्न देशों के साथ आयोजित राउंडटेबल बैठकों में बेहद सार्थक चर्चा हो रही है.

उन्होंने कहा कि India अभी सेमीकंडक्टर विनिर्माण तकनीकों के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं है और उसे वैश्विक साझेदारों से सहयोग एवं विशेषज्ञता प्राप्त करनी होगी. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और तकनीकी सहयोग India के सेमीकंडक्टर मिशन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

डीबीपी