
New Delhi, 1 सितंबर . India का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1,74,116 करोड़ रुपए था. यह जानकारी Tuesday को जारी किए गए सरकारी डेटा में दी गई.
हालांकि, मासिक आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है. जुलाई 2026 में GST संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपए था.
आंकड़ों के मुताबिक, संग्रह में वृद्धि की मुख्य वजह आयातित वस्तुओं और सेवाओं से GST राजस्व में इजाफा होना है, जो कि अगस्त में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपए हो गया है.
घरेलू वस्तुओं और सेवाओं से GST आय अगस्त में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपए हो गई है.
अगस्त 2026 में रिफंड में भी तेज इजाफा देखने को मिली है और यह सालाना आधार पर 67.9 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल 18,935 करोड़ रुपए था.
बीते महीने नेट GST (रिफंड को हटाकर) 1,68,057 करोड़ रुपए रहा है, जो कि अगस्त 2025 में 1,55,181 करोड़ रुपए था. यह संग्रह में सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है.
नेट GST में, आयातित वस्तुओं और सेवाओं पर GST में ज्यादा तेजी देखी गई और यह 22.3 प्रतिशत बढ़कर 49,299 करोड़ रुपए हो गया. नेट घरेलू GST संग्रह 3.4 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़कर 1,18,759 करोड़ रुपए हो गया है.
इसके अतिरिक्त, GST काउंसिल सेक्रेटेरिएट के एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, GST काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर, 2026 को New Delhi में होनी है.
यह बैठक Saturday, 12 सितंबर को सुबह 11:00 बजे शुरू होगी. काउंसिल के सेशन से पहले, 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे New Delhi में अधिकारियों की बैठक होगी.
इस बैठक में GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन और अन्य बदलावों पर विचार किया जा सकता है.
–
एबीएस
Skip to content