भारत-कनाडा शिक्षा क्षेत्र में करेंगे सहयोग, भारत में खुल सकते हैं कनाडाई विश्वविद्यालयों के कैंपस

New Delhi, 22 अक्टूबर . केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने India में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और व्यापार आयुक्त एमी एंटोनिनी के साथ बैठक की. इसमें दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा संबंधों को मजबूत करने, रिसर्च से जुड़ी साझेदारी का विस्तार करने और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि चर्चा का एक प्रमुख विषय Prime Minister Narendra Modi और कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी के बीच हुई बातचीत के दौरान घोषित समझौता ज्ञापनों को लागू करना रहा. इसके साथ ही दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने और विद्यार्थियों तथा शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया गया.

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कनाडा के विश्वविद्यालयों के India में प्रवेश और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य दोनों देशों के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ाना और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी के नए रास्ते तैयार करना है. इसके अलावा, शोध से जुड़े संयुक्त प्रयासों को विस्तार देने पर विचार किया गया. दोनों देशों के विश्वविद्यालयों और शोधकर्ताओं के बीच सहयोग बढ़ने से ज्ञान के आदान-प्रदान तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने के अवसर मिल सकते हैं.

चर्चा में विद्यार्थियों की आवाजाही और दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत करने को भी प्रमुखता दी गई. इसका उद्देश्य India और कनाडा के विद्यार्थियों तथा शोधकर्ताओं के लिए शैक्षणिक सहयोग के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है. प्रल्हाद जोशी ने कहा कि दोनों देशों के बीच शैक्षणिक सहयोग को और गहरा करने तथा विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए अवसर बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है.

यह बैठक भारत-कनाडा संबंधों में शिक्षा, शोध और नवाचार को सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में आगे बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है. इसमें घोषित समझौता ज्ञापनों को लागू करने, उच्च शिक्षा के संबंधों को नई गति देने और दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया गया.

गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने India व फ्रांस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संभावित सहयोगों पर वार्ता की थी. तब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने फ्रांसीसी उच्च शिक्षण संस्थानों को India में अपना कैंपस खोलने के लिए आमंत्रित किया था. New Delhi में हुई उस वार्ता में संस्थागत संबंधों को सुदृढ़ करने, छात्रों, शिक्षकों व शोधकर्ताओं की एक दूसरे के देश में आवाजाही पर बात हुई. ऐसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी व फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैपटिस्ट ने द्विपक्षीय बैठक की थी.

–

जीसीबी/पीएम