भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय वार्ता, समुद्री डकैती और सुरक्षा पर हुई चर्चा

मोगादिशु, 15 नवंबर . India और सोमालिया ने Sunday को मोगादिशु में पहली ‘विदेश कार्यालय परामर्श’ बैठक (एफओसी) आयोजित की. इस दौरान दोनों देशों ने क्षेत्र में बढ़ रही जहाजों की हाइजैकिंग और समुद्री डकैती की घटनाओं पर चर्चा की और इनसे प्रभावी तरीके से निपटने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय (एमईए) में जॉइंट सेक्रेटरी (डब्ल्यूएएनए) सुरेश कुमार एम. ने किया. वहीं, सोमालिया की ओर से विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के स्थायी सचिव हमजा अदन हाडू ने प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की.

यह बैठक दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 14 नवंबर को मोगादिशु में हस्ताक्षर होने के बाद आयोजित की गई.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की. इनमें व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य एवं फार्मा, लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई), विकास साझेदारी, रक्षा, सुरक्षा, वाणिज्य दूतावास संबंधी मुद्दे, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे विषय शामिल थे.

बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही जहाज अपहरण और समुद्री डकैती की घटनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. दोनों देशों ने माना कि इन चुनौतियों से निPatna जहाजों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा भी की.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत है.

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की सराहना की.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत, सोमालिया के तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है. साथ ही India सोमालिया का भरोसेमंद विकास सहयोगी भी है. बड़ी संख्या में सोमाली नागरिक इलाज और उच्च शिक्षा के लिए India को प्राथमिकता देते हैं.

मंत्रालय ने कहा कि इस संस्थागत व्यवस्था की शुरुआत से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. दोनों पक्षों ने अगली एफओसी बैठक India में आपसी सहमति से तय तारीख पर आयोजित करने पर भी सहमति जताई.

इससे एक दिन पहले Saturday को विदेश मंत्रालय में कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के President हसन शेख महमूद से मुलाकात की और उन्हें President द्रौपदी मुर्मु तथा Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं पहुंचाईं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हसन शेख महमूद ने India के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और वर्ष 2015 में India की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया.

–

एवाई/एबीएम