
Dubai , 23 सितंबर . Dubai में India के महावाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने Wednesday को शारजाह पोर्ट्स, कस्टम्स एंड फ्री ज़ोन्स अथॉरिटी के चेयरमैन शेख खालिद बिन अब्दुल्ला बिन सुल्तान अल कासिमी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार और निवेश को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.
Dubai स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बैठक में भारत-शारजाह संबंधों को और सशक्त बनाने के लिए व्यापार, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.
इससे पहले Tuesday को महावाणिज्य दूत डॉ. रेड्डी ने यूएई सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और रस अल खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सकर अल कासिमी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, कारोबार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की.
भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, डॉ. रेड्डी ने रस अल खैमाह में भारतीय समुदाय को लगातार मिल रहे सहयोग के लिए शेख सऊद का आभार व्यक्त किया और India तथा रस अल खैमाह के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
रस अल खैमाह दौरे के दौरान डॉ. रेड्डी ने रस अल खैमाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद मोसब्बेह अल नुआइमी से भी मुलाकात की. बैठक में भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के कारोबारी समुदायों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
इसके अलावा महावाणिज्य दूत ने रस अल खैमाह इकोनॉमिक ज़ोन के मुख्य रणनीति अधिकारी पुनीत जैन और रणनीतिक साझेदारी प्रबंधक मोहम्मद अल बलूशी के साथ भी बैठक की. इस दौरान India और रस अल खैमाह के बीच आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों को और सशक्त बनाने से जुड़े साझा हितों और सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया.
–
डीएससी
Skip to content