भारत और डेनमार्क ने द्विपक्षीय व्यापार तथा आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई: पीयूष गोयल

New Delhi, 28 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Saturday को कहा कि India और डेनमार्क ने द्विपक्षीय व्यापार तथा आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने बताया कि डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ उनकी बातचीत में व्यापारिक जुड़ाव बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए गोयल ने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा भारत-डेनमार्क साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया.

उन्होंने लिखा, “डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से मुलाकात कर खुशी हुई. हमने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देने तथा साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की.”

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग निरंतर बढ़ रहा है. विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी, समुद्री क्षेत्र और निवेश जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत हुई है.

इस महीने की शुरुआत में Union Minister प्रह्लाद जोशी ने भी India रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान डेनमार्क के व्यवसाय और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ बैठक की थी. उस दौरान दोनों पक्षों ने ऑफशोर विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी स्टोरेज और नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.

दोनों देशों ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई थी. डेनमार्क की ओर से कहा गया था कि दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (इंडिया-ईयू एफटीए) के बाद व्यापारिक अवसर और बढ़ सकते हैं.

डेनमार्क India के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश साझेदार के रूप में उभरा है. नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, हरित गतिशीलता और समुद्री सेवाओं जैसे क्षेत्रों में डेनिश कंपनियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, केवल Maharashtra में ही 60 से अधिक डेनिश कंपनियां परिचालन कर रही हैं. वहीं वैश्विक शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी मर्स्क India के समुद्री क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है.

इस वर्ष नोवोनेसिस ने Maharashtra में अपनी विनिर्माण इकाई के विस्तार के लिए 60 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. इसके अलावा इम्पैक्ट फंड डेनमार्क ने देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक बस ऑपरेटर कंपनियों में से एक ग्रीनसेल मोबिलिटी में 230 मिलियन डेनिश क्रोन (डीकेके) के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी.

–

डीबीपी