
बर्लिन, 27 नवंबर . India और जर्मनी ने Friday को बर्लिन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा संसदीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम चर्चा की.
यह बातचीत जर्मनी में India के राजदूत अजीत गुप्ते और जर्मन संसद बुंडेस्टाग के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व टिलमैन कुबान कर रहे थे. यह बैठक प्रतिनिधिमंडल की 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक New Delhi और Bengaluru की यात्रा से पहले आयोजित की गई.
जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि राजदूत अजीत गुप्ते ने 26 नवंबर को बर्लिन स्थित बुंडेस्टाग में सीडीयू/सीएसयू संसदीय समूह के यूरोपीय मामलों के प्रवक्ता टिलमैन कुबान और अन्य सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.
बैठक में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों की संसदों के बीच आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल में जान मेट्जलर, फिलिप एम.ए. हॉफमैन, स्टीफन ग्लेसर और एलेन डेमुथ भी शामिल हैं.
इससे पहले 25 नवंबर को अजीत गुप्ते ने जर्मन संसद के सदस्य और भारत-जर्मनी संसदीय मैत्री समूह के उपाध्यक्ष डिर्क वीसे से पॉल लोबे हाउस में मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने पर चर्चा हुई.
24 नवंबर को Prime Minister Narendra Modi और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में लगातार आ रही मजबूती की समीक्षा की और कई क्षेत्रों में नए अवसरों पर चर्चा की.
बातचीत के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ उपयोगी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा तथा उन्नत प्रौद्योगिकी (एडवांस्ड टेक्नोलॉजी) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर विचार किया.
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में बनी हुई सकारात्मक गति पर संतोष जताया और रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस वर्ष India और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं.
दोनों नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए कई नए अवसर पैदा करेगा. इसके अलावा, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर लगातार सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
Prime Minister मोदी ने कहा कि India और जर्मनी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने, शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content