भारत और किरिबाती ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

साउथ तारावा, 2 सितंबर . India और किरिबाती ने Wednesday को विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

किरिबाती में India के उच्चायुक्त सुनीत मेहता और किरिबाती के विदेश मामलों और आव्रजन मंत्रालय के सचिव टियरिनाकी टैनिएलु के बीच हुई बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई.

फिजी में भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India और किरिबाती के बीच करीबी और दीर्घकालिक संबंधों को सुदृढ़ करने और आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर सकारात्मक बातचीत हुई.”

इससे पहले Tuesday को, सुनीत मेहता ने किरिबाती के संस्कृति और आंतरिक मामलों के मंत्री हैरी टेकैटी; पर्यावरण, भूमि और कृषि विकास मंत्री टोकाइबुरे राबाउआ; लाइन और फीनिक्स द्वीप समूह विकास मंत्री मिकारिटे टेमारी; और लीडरशिप कमीशन के अध्यक्ष ताओबा काइया के साथ बैठक की और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत-किरिबाती सहयोग को मजबूत करने और हमारी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही बातचीत सकारात्मक रही. ये अधिक समावेशी, लचीले और टिकाऊ भविष्य के प्रति India की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

इससे पहले 17 जून को, सुनीत मेहता ने किरिबाती के विदेश मामलों और आव्रजन मंत्रालय के प्रभारी अधिकारी उएरिंग इटेराएरा के साथ बैठक की और विकास साझेदारी को मजबूत करने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की थी.

मेहता ने किरिबाती में डायलिसिस सेंटर का भी दौरा किया, जिसे India की वित्तीय सहायता से स्थापित किया जा रहा है. फिजी में भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी साझा करते हुए एक्स पर कहा, “उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने किरिबाती में डायलिसिस सेंटर का दौरा किया, जिसे India की आर्थिक मदद से बनाया जा रहा है. यह सेंटर किरिबाती में स्थानीय समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अच्छी मेडिकल सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है.”

केआर/