भारत और कनाडा के बीच होगी 5वें दौर की व्यापार वार्ता, समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य

New Delhi, 4 अक्टूबर . India और कनाडा Monday को ओटावा में अपने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए पांचवें दौर की बातचीत शुरू करेंगे, क्योंकि दोनों पक्ष 2026 के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रख रहे हैं.

दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के नेतृत्व में पांच दिवसीय दौर 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा. पिछला दौर 18 सितंबर को New Delhi में संपन्न हुआ था, और अब अधिकारी अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति पर जोर दे रहे हैं.

व्यापार वार्ता को अतिरिक्त गति मिली है, क्योंकि Prime Minister Narendra Modi के दिसंबर के आसपास कनाडा का दौरा करने की उम्मीद है, जब दोनों देश अंतिम समझौते को पूरा करने की योजना बना रहे हैं. इस बीच कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के अंत में 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ New Delhi का दौरा करने वाले हैं.

Prime Minister मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने इस साल मार्च में New Delhi में अपनी बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच सीईपीए के लिए बातचीत को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा और ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की.

उनके शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एक व्यापक व्यापार ढांचा साझेदारी के लिए एक स्थायी आर्थिक आधार के रूप में काम करेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर (4.65 लाख करोड़ रुपए) तक बढ़ाने की साझा आकांक्षा का समर्थन करेगा.

2024-25 में भारत-कनाडा के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.66 अरब डॉलर रहा, जबकि कनाडा को India का निर्यात 4.22 अरब डॉलर तक पहुंच गया. कनाडा को India के निर्यात की प्रमुख वस्तुओं में फार्मास्युटिकल उत्पाद, मशीनरी के पुर्जे और यांत्रिक उपकरण, लोहा और इस्पात की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक रसायन, आभूषण, रत्न और कीमती पत्थर, परिधान और वस्त्र, समुद्री भोजन, इंजीनियरिंग सामान और ऑटो पार्ट्स शामिल हैं.

कनाडा से India के प्रमुख आयातों में दालें, उर्वरक, खनिज ईंधन, लकड़ी का गूदा, रत्न और कीमती पत्थर, विमान के पुर्जे, मशीनरी के पुर्जे और लोहा और एल्यूमीनियम स्क्रैप शामिल हैं.

India का आईटी सेक्टर कनाडा को सेवा निर्यात में मुख्य योगदानकर्ता है. पीएम कार्नी की India यात्रा ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में उल्लेखनीय सुधार की नींव रखी, जो उनके पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. ट्रूडो Government को अपनी चुनावी राजनीति के तहत कनाडा में सिख चरमपंथियों को India विरोधी एजेंडा चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देखा गया था.

–

डीकेपी