भारत और इथियोपिया ने रक्षा सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

New Delhi, 2 सितंबर . India और इथियोपिया ने Wednesday को रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच रक्षा प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग में सहयोग और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों सहित उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.

यह बैठक New Delhi में इथियोपिया दूतावास के प्रभारी (चार्ज डी’अफेयर्स) नेबियू टेडला और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के बीच हुई.

रक्षा मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-इथियोपिया रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग सहयोग और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों सहित नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की.

इससे पहले जून में Prime Minister Narendra Modi ने इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद अली और उनकी प्रॉस्पेरिटी पार्टी को संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी थी.

Prime Minister मोदी ने एक्स पर लिखा था कि India इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे संबंधों को बेहद महत्व देता है. उन्होंने इथियोपिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई थी.

इसके जवाब में Prime Minister अबी अहमद अली ने Prime Minister मोदी को धन्यवाद देते हुए उन्हें “विश्वसनीय मित्र और बड़े भाई” बताया था. उन्होंने कहा था कि इथियोपिया और India के संबंध इतिहास, साझेदारी और साझा आकांक्षाओं पर आधारित हैं तथा दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय इथियोपिया दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने Prime Minister अबी अहमद अली से द्विपक्षीय वार्ता की, इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और अडवा संग्रहालय का दौरा किया. इस यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से भी सम्मानित किया गया था.

डीएससी