भारत-ओमान नौसेना अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ का 15वां संस्करण संपन्न

मस्कट, 11 नवंबर . भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान के बीच आयोजित द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ (सी ब्रीज) का 15वां संस्करण Wednesday को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाना, पेशेवर सहयोग को मजबूत करना और आपसी समझ को और गहरा बनाना था.

भारतीय नौसेना के अनुसार, अभ्यास के ‘हार्बर चरण’ के दौरान दोनों देशों के विशेषज्ञों के बीच ‘सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट एक्सचेंज’ (एसएमईई) आयोजित किए गए. इन चर्चाओं में आपसी हित के प्रमुख विषय शामिल थे, जैसे कि विस्फोटक निस्तारण (EOD), माइन काउंटरमेजर ऑपरेशंस (समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के अभियान) और हाइड्रोग्राफी. इन बातचीत के जरिए दोनों नौसेनाओं को विशेष समुद्री क्षेत्रों में अपने पेशेवर ज्ञान और परिचालन अनुभव को साझा करने का मौका मिला.

अभ्यास के समुद्री चरण ‘सी फेज’ में भारतीय युद्धपोत आईएनएस सूरत और ओमान की नौसेना के जहाज ‘अल-मुअज्जर’ ने संयुक्त समुद्री गतिविधियों में हिस्सा लिया. इस दौरान ‘विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर’ (वीबीएसएस) ड्रिल और क्रॉस-डेक ऑपरेशन जैसे अभ्यास किए गए. इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के जवानों को संयुक्त रूप से काम करने और परिचालन स्तर पर बेहतर समन्वय विकसित करने का अवसर मिला.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘नसीम अल बहर’ अभ्यास India और ओमान के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी का प्रतीक है. यह दोनों देशों की नौसेनाओं की समुद्री सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास India Government के ‘महासागर’ (म्युचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्युरिटी एंड ग्रोथ ऐक्रॉस रीजंस) विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देना है.

आईएनएस सूरत 8 नवंबर को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचा था, जहां 8 से 11 नवंबर तक यह संयुक्त समुद्री अभ्यास आयोजित किया गया.

पिछले महीने India और ओमान ने New Delhi में नौसेना स्टाफ वार्ता का 8वां संस्करण आयोजित किया था. 27 और 28 अक्टूबर को हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय नौसेना की ओर से कमोडोर कार्तिक श्रीमल और ओमान की ओर से कमोडोर अहमद जुमा सलीम अल खातरी ने की थी.

बैठक में समुद्री सुरक्षा से जुड़ी साझा चुनौतियों से निपटने, संयुक्त अभियानों, प्रशिक्षण, सूचना साझाकरण और हाइड्रोग्राफिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी.

इससे पहले भारतीय नौसेना का तीन मस्तूल वाला प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी भी अपने ऐतिहासिक ‘लोकायन-2026’ महासागरीय अभियान के तहत ओमान के सलालाह बंदरगाह के चार दिवसीय दौरे पर गया था. 14 से 17 अक्टूबर तक चले इस दौरे के दौरान भारतीय और ओमानी नौसेना के कर्मियों के बीच पेशेवर मुलाकातें, खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

इन कार्यक्रमों से दोनों देशों के नौसैनिकों के बीच दोस्ती और आपसी समझ को बढ़ावा मिला, साथ ही India और ओमान के लोगों के बीच संबंधों को भी मजबूती मिली. कुल मिलाकर, हाल के महीनों में India और ओमान के बीच बढ़ते नौसैनिक सहयोग ने दोनों देशों की मजबूत रणनीतिक और समुद्री साझेदारी को और मजबूती दी है.

–

एवाई/डीकेपी