‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है’, दीया मिर्जा के वीडियो विवाद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी से बॉम्बे हाई कोर्ट नाराज

Mumbai , 3 नवंबर . Mumbai में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. Bollywood Actress दीया मिर्जा का दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील वाला वीडियो हटाए जाने पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोखले की बेंच ने सुनवाई के दौरान कुछ Political नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने कहा कि ऐसी Political टिप्पणियों से वे परेशान हैं. बेंच ने याद दिलाया कि India एक धर्मनिरपेक्ष देश है. कोर्ट ने बीएमसी को हटाए गए वीडियो को अपने social media हैंडल पर फिर से पोस्ट करने का आदेश दिया.

दरअसल, बीएमसी ने 1 नवंबर को अपने social media हैंडल पर दीया मिर्जा का वीडियो पोस्ट किया था. इसमें Actress लोगों से दीपावली मनाते समय पर्यावरण और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील करती नजर आई थीं. उन्होंने कहा था कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण सभी के लिए नुकसानदायक है और दीपावली को शोर के बजाय खुशियों के साथ मनाना चाहिए. बीएमसी ने वीडियो के साथ यह भी लिखा था कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित है.

हालांकि, वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों बाद ही Mumbai भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएमसी को टैग करते हुए लिखा था, ‘हमें दीया मिर्जा से दीपावली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है. हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं.’

उनकी इस टिप्पणी के बाद बीएमसी ने दीया का वीडियो अपने social media अकाउंट से हटा दिया.

बीएमसी के जागरूकता अभियान के तहत दीया मिर्जा के अलावा, माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और मराठी Actress निशिगंधा वाड समेत कई हस्तियों के वीडियो भी पोस्ट किए गए थे. इन सभी के वीडियो social media पर मौजूद रहे, जबकि सिर्फ दीया मिर्जा का वीडियो हटाया गया. इस बात को लेकर भी सवाल उठे कि जब सभी हस्तियां एक ही तरह की अपील कर रही थीं, तो केवल दीया के वीडियो पर ही आपत्ति क्यों जताई गई.

वीडियो हटाए जाने के बाद दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा था कि यह वीडियो बॉम्बे हाई कोर्ट और बीएमसी के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया गया था. वायु प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय है और इसे कम करने के लिए किए जाने वाले हर प्रयास का स्वागत किया जाना चाहिए. Actress ने कहा कि वह पिछले एक दशक से पर्यावरण और हवा की गुणवत्ता को लेकर काम कर रही हैं.

–

पीके/एएस