
New Delhi, 24 नवंबर . जर्मनी के राज्य लोअर सैक्सनी के Chief Minister ओलाफ लीस ने कहा है कि India और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल के अंत तक संपन्न होने की संभावना है और इससे दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा.
से बातचीत में लीस ने कहा कि प्रस्तावित भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और भारतीय कंपनियों एवं लोअर सैक्सनी के कारोबारियों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा.
उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद लोअर सैक्सनी और India की कंपनियों के बीच सीधे संपर्क बढ़ाना और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा, खासकर निवेश, मुक्त व्यापार और कलपुर्जों के आदान-प्रदान के क्षेत्र में.
लीस ने विश्वास जताया कि भारत-ईयू एफटीए इस साल के अंत तक संपन्न हो जाएगा. उन्होंने इसे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत बताया.
उन्होंने कहा, “व्यापारिक मोर्चे पर मैं देख रहा हूं कि जर्मनी की कंपनियां India में निवेश करना चाहती हैं, वहीं भारतीय कंपनियां भी लोअर सैक्सनी में निवेश करने की इच्छुक हैं.”
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग का जिक्र करते हुए लीस ने कहा कि इस क्षेत्र में India पहले से ही जर्मनी का एक महत्वपूर्ण साझेदार है.
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता कई नए अवसरों के द्वार खोलेगा और India एवं जर्मनी दोनों के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं पैदा करेगा.
लीस ने कहा कि दोनों पक्षों की कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी गहरे आर्थिक सहयोग और पारस्परिक रूप से लाभकारी निवेश की संभावनाओं को दर्शाती है.
इससे पहले नवंबर की शुरुआत में India और यूरोपीय संघ (ईयू) ने New Delhi में सातवीं भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक आयोजित की थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत व्यापार और निवेश भी शामिल थे.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने New Delhi में यूरोपीय संघ के भू-अर्थशास्त्र एवं अंतर-संस्थागत मामलों के उप महासचिव मैटी मासिकास के साथ सातवीं भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता की.”
दोनों पक्षों ने इस साल जनवरी में भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में अपनाए गए संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडे को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.
–
एबीएस/
Skip to content