
New Delhi, 22 नवंबर . India और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समझौता Prime Minister Narendra Modi की प्रस्तावित ब्रुसेल्स यात्रा के दौरान अंतिम रूप ले सकता है.
यदि यह समझौता तय समय पर संपन्न होता है, तो यह India और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिससे व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और आपूर्ति शृंखला साझेदारी को नई गति मिलेगी.
हाल ही में President द्रौपदी मुर्मू ने भी कहा था कि भारत-यूरोपीय संघ एफटीए के लागू होने से India और बुल्गारिया सहित यूरोपीय देशों के साथ व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर खुलेंगे.
President मुर्मू ने President भवन में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा-चामोवा के साथ मीटिंग के दौरान भारत-ईयू की बढ़ती पार्टनरशिप पर जोर दिया.
President भवन ने एक्स पोस्ट में कहा, “बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा-चामोवा ने President भवन में President मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान President मुर्मू ने भारत-ईयू साझेदारी के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को व्यापक रूप से मजबूत करने की क्षमता रखता है.
इस महीने की शुरुआत में आयोजित 7वीं भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक (एसपीआरएम) में भी दोनों पक्षों ने एफटीए को समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप देने और लागू करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की थी. बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस के उप महासचिव मैट्टी मासीकस ने की थी.
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक समझौते को भी जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.
–
डीबीपी
Skip to content