
New Delhi, 7 अक्टूबर . India और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाले व्यापार एवं निवेश समझौते को दोनों पक्ष दीर्घकालिक भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार मान रहे हैं. स्विट्जरलैंड के ट्रेड रिलेशंस डिवीजन के निदेशक और ईएफटीए के उप महासचिव (डिप्टी सेक्रेटरी जनरल) मार्कस श्लागेनहाउफ ने Wednesday को कहा कि यह अपनी तरह का पहला समझौता है, जिसमें अभूतपूर्व निवेश प्रतिबद्धता शामिल है और इससे India तथा ईएफटीए देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे.
न्यूज एजेंसी से बातचीत में मार्कस श्लागेनहाउफ ने कहा कि विशेष रूप से स्विट्जरलैंड और India के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए यह समझौता महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक निवेश और रणनीतिक सहयोग का आधार भी है.
उन्होंने कहा कि दुनिया भर का अनुभव बताता है कि जब दो देशों के बीच वरीयता प्राप्त व्यापार व्यवस्था (प्रीफ्रेंशियल ट्रेड अरेंजमेंट) लागू होती है, तो दोनों पक्षों के बीच व्यापार बढ़ता है.
उन्होंने आगे से कहा, “जब कंपनियों को एक-दूसरे के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलती है, तो व्यापारिक गतिविधियां तेज होती हैं और उसके बाद निवेश का प्रवाह भी बढ़ने लगता है. भारत-ईएफटीए समझौते से भी यही प्रक्रिया देखने को मिलेगी और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.”
भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन के बारे में बात करते हुए श्लागेनहाउफ ने कहा कि यह दूसरा समिट है और इसका उद्देश्य समझौते के लागू होने की पहली वर्षगांठ का आकलन करना है.
उन्होंने कहा कि यह समय दोनों पक्षों द्वारा किए गए वादों और प्रतिबद्धताओं की समीक्षा करने का है. एक तरफ ईएफटीए देश निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं, वहीं India निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है.
श्लागेनहाउफ ने आगे कहा कि इस सम्मेलन में ईएफटीए देशों की 200 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनका उद्देश्य समझौते के लागू होने के बाद बनी परिस्थितियों का आकलन करना और नए निवेश एवं व्यापारिक अवसरों की पहचान करना है.
उन्होंने बताया कि निवेश तभी बढ़ सकता है जब नीतिगत और नियामकीय ढांचा निवेशकों के लिए अनुकूल हो. इसलिए दोनों पक्ष निवेश को सुविधाजनक बनाने और कारोबारी वातावरण को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.
–
डीबीपी
Skip to content