
New Delhi, 20 नवंबर . भारत-इटली का द्विपक्षीय व्यापार 2035 तक करीब 50 अरब यूरो पहुंचने की उम्मीद है. इसे भारत-यूरोपीय यूनियन (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए), ज्यादा बाजार पहुंच और मजबूत उद्योग समझौते एवं व्यापार साझेदारियों में विस्तार का फायदा मिलेगा. यह जानकारी उद्योग निकाय एसोचैम की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई.
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारतीय व्यवसाय, उन्नत विनिर्माण और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इटली के अनुभव से लाभ उठा सकते हैं, जबकि इतालवी कंपनियां India के विनिर्माण आधार, कुशल प्रतिभा और बढ़ते व्यावसायिक अवसरों को तलाश सकती हैं. इससे दोनों देशों के व्यवसायों के बीच अधिक निवेश, टेक्नोलॉजी के आदान-प्रदान और सहयोग की संभावनाएं पैदा होती हैं.
रोम में आयोजित ‘इंडिया-इटली बिजनेस फोरम’ के दौरान जारी की गई इस रिपोर्ट को एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल द्वारा इटली के उप-Prime Minister एवं विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी को सौंपी गई.
सान्याल ने कहा कि India और इटली के पास अपनी आर्थिक साझेदारी को गहरा करने की काफी संभावनाएं हैं. इसके लिए India के मैन्युफैक्चरिंग पैमाने, कुशल कार्यबल और बढ़ते बाजार को इटली की गुणवत्ता, डिजाइन, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और उन्नत औद्योगिक तकनीकों जैसी खूबियों के साथ जोड़ा जा सकता है.
उन्होंने आगे कहा कि मजबूत व्यावसायिक संबंध, तकनीक का आदान-प्रदान और निवेश साझेदारी दोनों देशों की कंपनियों को नए बाजारों तक पहुंचने और वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये खूबियां मिलकर व्यापार, निवेश और एकीकृत मूल्य श्रृंखलाओं (वैल्यू चेन) के विस्तार के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती हैं.
इस रिपोर्ट में दोनों देशों के बीच विकसित हो रहे आर्थिक संबंधों का विश्लेषण किया गया है और व्यापार, निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में नए अवसरों की पहचान की गई है. इसमें पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर गहरे औद्योगिक सहयोग, संयुक्त उद्यमों, तकनीकी साझेदारी और निवेश-आधारित सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया गया है.
2025 में इटली का कुल वैश्विक आयात 669 अरब डॉलर था, जबकि India से उसका आयात 9.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
इटली के कुल आयात में India की हिस्सेदारी 2019 के लगभग 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 1.5 प्रतिशत हो गई.
रिपोर्ट के अनुसार, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक ऑटोमेशन, ऑटोमोबाइल और उनके कलपुर्जे, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा तकनीक, टेक्सटाइल, फैशन और तकनीकी टेक्सटाइल, तथा खाद्य प्रसंस्करण और कृषि तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग की काफी संभावनाएं हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, क्वांटम कंप्यूटिंग, डिजिटल इनोवेशन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज जैसे उभरते क्षेत्रों में भी संयुक्त अनुसंधान, तकनीक विकास और व्यावसायिक साझेदारी के लिए काफी गुंजाइश है.
पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, दोनों देशों के पास महत्वपूर्ण खनिजों, समुद्री बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के काफी अवसर हैं.
एसोचैम का मानना है कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं की एक-दूसरे की पूरक खूबियां India और इटली के पुराने संबंधों को एक ऐसी गतिशील साझेदारी में बदल सकती हैं, जो व्यापार, निवेश, इनोवेशन और साझा आर्थिक विकास पर आधारित हो.
–
एबीएस
Skip to content