
नई दिल्ली, 1 सितंबर . बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर 2 से 4 सितंबर 2026 तक आधिकारिक दौरे पर India आएंगे. पिछले साल फरवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद यह बार्ट डी वेवर की पहली India यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान पीएम बार्ट डी वेवर Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, Wednesday 2 सितंबर 2026 को बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर शाम 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. उनका आगमन एएफएस पालम में होगा. अगले दिन 3 सितंबर 2026, Thursday को सुबह 11:10 बजे, पीएम बार्ट डी वेवर राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
इसके बाद सुबह 11:30 बजे उनकी Prime Minister Narendra Modi के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक होगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में बार्ट डी वेवर और पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
दोपहर 12:55 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद दोनों नेता प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे. शाम 4:30 बजे Prime Minister बार्ट डी वेवर हयात रीजेंसी होटल में आयोजित सीआईआई कार्यक्रम में भाग लेंगे.
अगले दिन 4 सितंबर को सुबह 9:30 बजे Prime Minister बार्ट डे वेवर दिल्ली से Mumbai के लिए रवाना होंगे, जहां उनके विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित हैं. Mumbai में निर्धारित कार्यक्रमों के बाद वह रात 11:00 बजे India से प्रस्थान करेंगे.
India की इस यात्रा के दौरान Prime Minister बार्ट डी वेवर के साथ बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे.
विदेश मंत्रालय ने बताया, “यह यात्रा भारत-बेल्जियम साझेदारी को और मजबूत करने और व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भारत-यूरोपीय संघ और भारत-यूरोप संबंधों को और गहरा करने का अवसर प्रदान करेगी.”
–
एवाई/पीएम
Skip to content