भारत आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, साथ आएंगी 100 बड़ी कंपनियां : आंद्रेज डोमान्स्की

मिल्वौकी, 1 अक्टूबर . पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क अक्टूबर के आखिर में India का दौरा करेंगे. उनके साथ पोलैंड की 100 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भी India आएंगे. पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने से बात करते हुए बताया क‍ि पोलैंड India के साथ अपने आर्थिक और कारोबारी रिश्तों को तेजी से बढ़ाना चाहता है.

अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में Wednesday को जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग एक खास इंटरव्यू में डोमान्स्की ने बताया कि टस्क अपने India दौरे के दौरान New Delhi और Bengaluru जाएंगे. इस यात्रा में आर्थिक सहयोग सबसे अहम मुद्दों में से एक होगा.

India के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए डोमान्स्की ने कहा, “यह बैठक आमने-सामने हुई और वहां मीडिया मौजूद नहीं था. मैं इतना बता सकता हूं कि कई दूसरे मुद्दों के साथ हमने Prime Minister टस्क के India दौरे पर भी चर्चा की, जो अक्टूबर के आखिर में होगा.”

उन्होंने कहा, “Prime Minister सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि Bengaluru जाने की भी योजना बना रहे हैं. इस यात्रा में आर्थिक मुद्दों और सहयोग पर खास जोर रहेगा.”

डोमान्स्की ने कहा कि India और पोलैंड के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच सहयोग अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंचा है.

उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि India और यूरोपीय संघ के स्तर पर सहमति बनाने में कामयाबी मिली है. इसके बाद सहयोग और व्यापार को बढ़ाना हर सदस्य देश की अपनी जिम्मेदारी है.”

डोमान्स्की ने कहा क‍ि मैं बता सकता हूं कि इस India यात्रा में हिस्सा लेने के लिए हम पोलैंड की करीब 100 प्रमुख कंपनियों को साथ लाएंगे. उन्होंने पोलैंड को यूरोप की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया. उनके मुताबिक, इस साल पोलैंड की आर्थिक वृद्धि 3.5 से 3.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि पोलैंड नए व्यापारिक साझेदार तलाश रहा है और India उसकी प्राथमिकता वाले देशों में शामिल है.

डोमान्स्की ने कहा, “India एक विशाल देश और एशिया का प्रमुख देश है. हम India के साथ ज्यादा करीबी व्यापारिक रिश्ते बनाना चाहते हैं.”

पोलैंड को India के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, मशीनरी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं.

डोमान्स्की ने कहा, “एक ऐसे देश के रूप में जो तेजी से अपना रक्षा उद्योग विकसित कर रहा है, हमारा मानना है कि रक्षा उद्योग में सहयोग की काफी गुंजाइश है.”

उन्होंने कहा कि पोलैंड ने स्पेस सेक्टर में अपना निवेश दोगुना करने का फैसला भी किया है. डोमान्स्की ने कहा क‍ि हम निश्चित रूप से अपने स्पेस सेक्टर की कंपनियों को India लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि पोलैंड मशीनरी के क्षेत्र में भी मजबूत है और फूड प्रोसेसिंग में भी सहयोग के मौके देखता है. इसमें पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी शामिल है.

डोमान्स्की ने कहा कि पोलैंड में निवेश की संभावनाएं तलाश रही भारतीय कंपनियों के लिए क्लीन एनर्जी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में अच्छे मौके मौजूद हैं. उन्होंने पोलैंड को भारतीय कंपनियों के लिए यूरोप के बड़े बाजार में पहुंचने का एक रास्ता भी बताया.

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि यूरोप में भारतीय निवेश के लिए पोलैंड एक बहुत अच्छा हब बन सकता है. हम यूरोपीय संघ के सदस्य हैं, इसलिए पोलैंड में निवेश करने पर भारतीय कंपनियों को यूरोपीय संघ के बाजार तक पहुंच मिलती है.”

डोमान्स्की ने कहा कि India की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी पोलैंड के लिए लंबे समय के आर्थिक संबंध बनाने में महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा क‍ि हम India को एक वैश्विक नेता के रूप में देखते हैं. हमारी नजर में India महत्वाकांक्षी लोगों का देश है, बिल्कुल पोलैंड के लोगों की तरह. उन्होंने कहा क‍ि हम India को एक लोकतांत्रिक देश के रूप में देखते हैं, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम India के साथ स्थिर आर्थिक रिश्ते बनाना चाहते हैं.

जी20 की बैठक में डोमान्स्की ने कृषि उत्पादों के व्यापार को दबाव बनाने के साधन के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने यूक्रेन में रूस के युद्ध और काला सागर के रास्ते व्यापार पर लगी पाबंदियों से पैदा हुई रुकावटों का जिक्र किया.

डोमान्स्की ने वैश्विक व्यापार में India की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “India एक लीडर है. India न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, बल्कि उसकी जीडीपी की विकास दर भी काफी ऊंची है.”

उन्होंने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि पोलैंड, यूरोपीय संघ और India आने वाले समय में आज के मुकाबले कहीं ज्यादा करीबी व्यापारिक सहयोगी और साझेदार बनेंगे.”

Prime Minister Narendra Modi की अगस्त 2024 में वॉरसॉ यात्रा के दौरान India और पोलैंड ने अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था. दोनों देशों ने पांच साल का एक एक्शन प्लान भी अपनाया था. इसमें व्यापार और निवेश, रक्षा, ऊर्जा, ग्रीन टेक्नोलॉजी, कृषि और बुनियादी ढांचे समेत कई क्षेत्रों में सहयोग शामिल था.

पीएम मोदी की यह यात्रा खास थी क्योंकि 45 साल में किसी भारतीय Prime Minister का यह पहला पोलैंड दौरा था. डोनाल्ड टस्क इससे पहले 2010 में पोलैंड के Prime Minister के तौर पर India आए थे. पीएम मोदी ने अपनी 2024 की पोलैंड यात्रा के दौरान टस्क को India आने का न्योता दिया था.

–

एवाई/पीएम