
New Delhi, 5 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्वदेश लौटे बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को भारतीय सेना ने बधाई दी है. नरेंद्र बॉक्सर होने के साथ-साथ भारतीय सेना में सूबेदार भी हैं और उनका प्रदर्शन एशियन गेम्स में शानदार रहा.
भारतीय सेना ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेंद्र को बधाई देते हुए लिखा, “जय से विजय – विजय से विजेता. युद्ध के मैदान से लेकर खेल के मैदान तक, भारतीय सेना के योद्धा देश का मान बढ़ाते रहे हैं. जनरल धीरज सेठ (थल सेना प्रमुख) और भारतीय सेना के सभी अधिकारी एवं जवान, 20वें एशियन गेम्स (आइची-नागोया 2026) में शानदार प्रदर्शन कर India का तिरंगा ऊंचा लहराने वाले सूबेदार नरेंद्र बेरवाल को हार्दिक बधाई देते हैं. भारतीय सेना – चैंपियंस तैयार करने की परंपरा.”
नरेंद्र ने 90 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. नरेंद्र ने एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरी बार मेडल जीता है. हालांकि, अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के बावजूद नरेंद्र सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के बॉक्सर और मौजदा विश्व चैंपियन आइबेक ओरलबे से पार नहीं पा सके थे और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया. एशियन गेम्स 2023 में भी नरेंद्र ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे थे. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी नरेंद्र का प्रदर्शन शानदार रहा था और वह सिल्वर मेडल लेकर India लौटे थे.
एशियन गेम्स के इतिहास में यह India बॉक्सिंग टीम का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा. भारतीय मुक्केबाजों ने जापान की धरती पर खेले गए गेम्स में कुल 6 मेडल हासिल किए, जिसमें से 3 गोल्ड मेडल रहे. अमित पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता, जबकि महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा भी गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं. इससे पहले, India ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में 2 गोल्ड मेडल जीते थे. वहीं, देश की झोली में कुल 21 गोल्ड समेत 85 मेडल आए. India अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
–
एसएम/एएस
Skip to content