भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 8 अक्टूबर . भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं की ओर से बधाई दी गई है. 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी. हर वर्ष इस दिन भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है.

Prime Minister मोदी की ओर से भारतीय वायु सेना को सलाम किया गया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “India को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है. एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय वायु सेना दिवस के शानदार मौके पर हमारे आसमान के योद्धाओं को नमन. ये ऐसे असली बहादुर हैं, जिनकी अजेय वीरता, सटीक निशाने और जबरदस्त हमले की क्षमता की गवाही धरती और दूर अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट देते हैं. इन योद्धाओं की देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मां भारती की रक्षा हेतु सदैव तत्पर वायु सेना के वीर जवानों को नमन.”

Union Minister मनोहर लाल ने social media पर लिखा, “भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर समस्त भारतीय वायु सेना के नभ योद्धाओं व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शौर्य, समर्पण एवं पराक्रम के प्रतीक हमारे वीर जांबाजों ने हमेशा ही हर विपरीत परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है. वायु वीरों के पराक्रम पर राष्ट्र को गर्व है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “नभः स्पृशं दीप्तम्, नभ की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक शौर्य, सामर्थ्य और संकल्प का पर्याय भारतीय वायु सेना हम सभी का गौरव है. भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु सेना के वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “देश की सुरक्षा में निरंतर समर्पित वायु सेना के वीर जवानों को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आकाश की सीमाओं की रक्षा से लेकर संकट की घड़ी में नागरिकों की सहायता तक, भारतीय वायु सेना ने अपने साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की है. मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और पराक्रम प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है. राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आकाश की ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारतीय वायु सेना के सभी वीर वायु सैनिकों एवं उनके परिजनों को भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सुरक्षा में निरंतर तत्पर रहने वाले हमारे वायुवीरों का शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है.”

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की ओर से social media पोस्ट पर लिखा गया, “नभः स्पृशं दीप्तम्! मां भारती की रक्षा के लिए सदैव तत्पर देश के जांबाज नभ प्रहरियों को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय वायु सेना ने युद्ध के रणक्षेत्र से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस, अनुशासन और पराक्रम का परिचय दिया है. वीर वायु योद्धाओं के शौर्य और समर्पण को सादर नमन.”

रक्षा मंत्रालय की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हम नमन करते हैं उन सभी वीर वायु योद्धाओं को, जो ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ की भावना के साथ साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए, भारतीय वायुसेना ने आकाश की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी अद्वितीय क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है.”

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य, ‘नभः स्पृशं दीप्तम्,’ श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय (विश्वरूप दर्शन योग) के 24वें श्लोक से लिया गया है, जिसका भावार्थ है ‘गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करना’ या दीप्तिमान होकर आकाश को छूना.’

–

एसडी/एबीएम