
ब्रसेल्स, 17 नवंबर . India के राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के India संबंध प्रतिनिधिमंडल (डी-आईएन) के सदस्यों के साथ बातचीत की. इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी में हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की.
ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास ने social media मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यूरोपीय संसद में India संबंध प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष एंजेलिका नीब्लर ने राजदूत प्रणय वर्मा को प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया था. दूतावास के अनुसार, दोनों पक्षों ने साझा मूल्यों और हितों के आधार पर भारत-ईयू संबंधों के भविष्य को लेकर विश्वास व्यक्त किया.
चर्चा में भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी में हाल की सकारात्मक प्रगति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ. दोनों पक्षों ने कहा कि संसदीय संवाद और लोगों के बीच संपर्क इस महत्वपूर्ण साझेदारी को आगे बढ़ाने और इसकी गति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.
9 नवंबर को India और यूरोपीय संघ ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर समयबद्ध हस्ताक्षर और उसके क्रियान्वयन की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की थी. दोनों पक्षों ने निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक (जीआई) समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भी काम जारी रखने पर सहमति जताई थी.
New Delhi में आयोजित सातवीं भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और यूरोपीय बाह्य कार्य सेवा के उप महासचिव मैटी मासिकास ने की थी.
संयुक्त बयान में कहा गया था कि दोनों पक्षों ने भारत-ईयू संबंधों में आई सकारात्मक गति का स्वागत किया और 27 जनवरी 2026 को New Delhi में आयोजित 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में अपनाए गए संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा के कार्यान्वयन की समीक्षा की.
30 अक्टूबर को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा था कि Prime Minister Narendra Modi दिसंबर में ब्रसेल्स का दौरा करेंगे, जहां भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसे दोनों पक्षों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
India और यूरोपीय संघ इस वर्ष की शुरुआत में व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि यह समझौता दो अरब से अधिक लोगों के बाजार को जोड़ देगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगभग एक-चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा.
–
Skip to content