भारतीय युवाओं के लिए ‘जेन-जी’ शब्द का इस्तेमाल सही नहीं, योगी को फिर चुनेंगे यूपी के युवा: माधवी लता

हैदराबाद, 13 सितंबर . हैदराबाद में भाजपा नेता माधवी लता ने भारतीय युवाओं को “जेन-जी” कहकर संबोधित करने की आलोचना की. भाजपा नेता ने कहा कि India के युवाओं का इतिहास बलिदान और देशभक्ति से भरा है, इसलिए उन्हें जेन-जी लेबल से संबोधित करना उचित नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा राज्य की तरक्की सुनिश्चित करेंगे और Chief Minister योगी आदित्यनाथ को एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देंगे.

माधवी लता ने से बात करते हुए कहा, “‘जेन-जी’ जो शब्द है यह India का नहीं है. हम बच्चों को ऐसा एक्स, वाई, जेड के नाम से नहीं बुलाते हैं. हम बच्चों को बड़े प्यार से बुलाते हैं. India के जो बच्चे हैं, जो युवा पीढ़ी हैं, जैसा हमारे Governor ने कहा है, वह जगन्नाथ रथ को भी आगे लेकर जाते हैं. मां की इच्छा को भी एक स्तर पर लाने के लिए स्वयं को न्योछावर करते हैं. India माता को स्वतंत्रता दिलाने में भगत सिंह जैसे युवा पीढ़ियों ने भी अपने जीवन को न्योछावर किया है.”

उन्होंने भारतीय युवाओं की क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा, “आईआईटी, एम्स जैसे बड़े-बड़े संसदीय संस्थानों से कई अक्लमंद और विद्यावान बच्चे बाहर निकलते हैं. आजकल वैज्ञानिक रूप में रॉकेट प्रक्षेपण भी कर रहे हैं, तो यह जेन-जी वाला शब्द कहीं ना कहीं हमारी युवा पीढ़ी को संबोधित करने के लिए सही नहीं है.”

माधवी लता ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी पर गर्व है. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के युवा चाहे किसी भी मजहब के हों, उन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में वे प्रदेश को दो कदम आगे ले जाने के लिए संपूर्ण न्याय करेंगे. फिर से योगी आदित्यनाथ को सीएम चुनेंगे और यह तय करके दिखा देंगे कि अगर उत्तर प्रदेश को कोई चला सकता है तो सिर्फ सीएम योगी ही चला सकते हैं.”

पीआईएम/एएस