भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने संन्यास लिया, कहा- ‘क्रिकेट हमेशा दिल में रहेगा’

New Delhi, 23 अक्टूबर . भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज रहीं सब्बीनेनी मेघना ने Friday को क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. मेघना 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं.

मेघना ने social media पोस्ट में लिखा, “वर्ल्ड स्टेज पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं. मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी.”

उन्होंने लिखा, “मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद. मेरे कोच, टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ को, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद.”

मेघना ने लिखा, “मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru, Gujarat जायंट्स और आरएसपीबी का मेरे पूरे करियर में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मुझे अपने पैशन को सबसे ऊंचे लेवल पर आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म और मौके देने के लिए धन्यवाद.”

उन्होंने आखिर में कहा, “भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट. तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे.”

मेघना ने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया.

आंध्र प्रदेश की 30 साल की मेघना ने 2016 से 2022 तक India के लिए 3 वनडे और 17 टी20 मैच खेले. वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन और टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 258 रन बनाए. मेघना विमेंस प्रीमियर लीग भी खेल चुकी हैं. वह 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं.

–

पीएके