भारतीय नौसेना का पोत ‘कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा, समुद्री सहयोग को करेगा मजबूत

New Delhi, 8 अक्टूबर . India और सिंगापुर के ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देने के लिए भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा है. यहां भारतीय जहाज व नौसैनिक सिंगापुर स्थित क्रांजी युद्ध स्मारक पहुंचेगे. पोत के कमांडिंग ऑफिसर यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इससे पहले ‘आईएनएस कुलिश’ 6 अक्टूबर को पूर्वी बेड़े की ऑपरेशनल तैनाती के तहत सिंगापुर के तुआस टर्मिनल पहुंच चुका है. नौसेना के मुताबिक सिंगापुर में पोत का यह पड़ाव दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

यात्रा के दौरान आईएनएस कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर सिंगापुर में India के उच्चायुक्त से भी मुलाकात करेंगे. क्रांजी युद्ध स्मारक की यात्रा इस दौरे का विशेष आकर्षण होगी. यहां श्रद्धांजलि अर्पित कर भारतीय नौसेना दोनों देशों के साझा इतिहास और उन ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देगी, जिनकी विरासत आज भी भारत-सिंगापुर संबंधों में दिखाई देती है.

‘आईएनएस कुलिश’ की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में संपर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. यह यात्रा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है. भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत यह दौरा एक सुरक्षित, स्थिर और समावेशी समुद्री क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के India के प्रयासों का हिस्सा है. इससे India और सिंगापुर के बीच समुद्री साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

इससे पहले, समुद्र में आपसी तालमेल और सहयोग को नई मजबूती देने के लिए India और आसियान देशों की नौसेनाएं एक साथ उतरी थीं. इस पहल के तहत फिलीपींस के सुबिक बे में दूसरे आसियान-India समुद्री अभ्यास एआईएमई-2026 की शुरुआत की गई थी. यहां भी भारतीय नौसेना का ‘आईएनएस कुलिश’ इस अभियान का हिस्सा बना था.

वहीं, बीते दिनों भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस शक्ति और आईएनएस कवरत्ती ने क्षेत्र में सिंगापुर की सफल बंदरगाह यात्रा पूरी की थी. ये भारतीय नौसैनिक जहाज अपनी परिचालन तैनाती के तहत सिंगापुर पहुंचे थे. इस यात्रा ने India और सिंगापुर के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ किया.

सिंगापुर प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी के बीच अनेक पेशेवर गतिविधियां भी आयोजित की गई थीं. इनमें दोनों देशों के नौसैनिकों द्वारा क्रॉस-डेक विजिट शामिल रहा. इसके माध्यम से ऑपरेशनल प्रक्रियाओं की समझ बढ़ाने, आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा संयुक्त अभियानों में बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया.

–

जीसीबी/डीकेपी