
New Delhi, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को भारतीय कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए उनकी संख्या और वेतन में बढ़ोतरी करने की अपील की.
राष्ट्रीय राजधानी में Prime Minister मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि Government का पूरा फोकस व्यापार में आसानी पर रहा है. 2014 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत होता था, हमने इसे कम करके 22 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. आज India में 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है.
उन्होंने आगे कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए वेतन और संख्या बढ़ाने अपील की.
इसके अलावा Prime Minister मोदी ने कहा कि आज जब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है, तो Government भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है.
उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी Governmentों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है. यह पुरानी Government नहीं है, यह दोस्त Government है. यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं. इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है.
Prime Minister मोदी ने कहा कि आगे बढ़ने से जरूरी है कि हम समय-समय आत्मचिंतन करें. यह बात केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और देश पर भी लागू होती है. इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित India में कैसे योगदान दे सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब संसाधनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इंडस्ट्री को ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिसकी मांग राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो.
Prime Minister ने फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि India को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एपीआई और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है. ऐसे में इ़ंडस्ट्री को सोचना होगा कि कौन-सी चीजों को India में विकसित किया जा सकता है. ऐसी ही स्थिति कई और क्षेत्रों में है. देश को मिनरल में भी विशेषज्ञता हासिल करनी होगी.
–
एबीएस
Skip to content