
भायंदर, 21 अक्टूबर . Mumbai महानगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए भायंदर रेलवे स्टेशन और भायंदर Police स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से Police महकमे में हड़कंप मच गया. Wednesday दोपहर करीब 3 बजे मीरा-भायंदर,वसई-विरार Police मुख्यालय को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. इसके बाद Police ने तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी.
ईमेल में ‘वैशाली रुमडे 9802’ नाम का इस्तेमाल किया गया था. इसमें विरार निवासी 72 वर्षीय उज्ज्वला सावरकर का नाम भी सामने आया. ईमेल में रोहन सिंह नामक व्यक्ति का उल्लेख करते हुए दावा किया गया कि उसकी पत्नी पार्वती सिंह की हत्या हुई है. इस कथित हत्या के लिए उज्ज्वला सावरकर और अनन्या सावरकर नामक महिला को जिम्मेदार ठहराया गया.
ईमेल में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका से बम लाकर लगाया गया है. धमकी की गंभीरता को देखते हुए Police ने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच शुरू की और बम की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड तैनात किया.
मामले की जांच के दौरान बोलिंज Police ने उज्ज्वला सावरकर का पता लगाकर उनसे पूछताछ शुरू की है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल उन्होंने भेजा था या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल किया. बताया गया है कि उज्ज्वला सावरकर ने Police को अपना मोबाइल फोन खो जाने की जानकारी दी है.
फिलहाल, Police ईमेल के स्रोत,उसमें उल्लेखित रोहन सिंह, पार्वती सिंह और अनन्या सावरकर की पहचान तथा कथित हत्या से जुड़े दावों की जांच कर रही है. Police का उद्देश्य धमकी के पीछे की असली वजह और ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाना है.
इस घटना के सामने आने के बाद भायंदर स्टेशन पर कुछ समय के हड़कंप मच गया था. यह Mumbai से सटा एक मुख्य स्टेशन है, जहां से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content