
New Delhi, 23 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Wednesday को उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी और Madhya Pradesh से आशीष उषा अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
भाजपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग में समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया संयोजक बनाया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.
भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने बधाई देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा की नवगठित सूचना विभाग का समन्वय नियुक्त किए जाने पर सांसद अनिल बलूनी और मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किए जाने पर आशीष उषा अग्रवाल को बधाई दी.
वहीं, आशीष उषा अग्रवाल ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग का समन्वयक बनाए जाने पर शुभकामनाएं. आपके दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं प्रभावी संवाद कौशल का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के संचार विभाग को मिलेगा.
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग का समन्वयक बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका दीर्घ Political एवं संगठनात्मक अनुभव निश्चित रूप से भाजपा के मीडिया एवं संचार तंत्र को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा. आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं.
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संवहन विभाग के नव नियुक्त समन्वयक अनिल बलूनी एवं मीडिया विभाग के नव नियुक्त संयोजक आशीष उषा अग्रवाल को नवीन दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं. आप दोनों के अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी के कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी. आपके सफल एवं सार्थक कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं.
इससे पहले आगामी कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेश और प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए. उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े और उत्तराखंड के लिए राम माधव को प्रभारी बनाया गया.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content