भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम : रवनीत बिट्टू

लुधियाना, 29 सितंबर . पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आम आदमी पार्टी Government को घेरने के लिए शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ Tuesday को लुधियाना पहुंची. इस दौरान दिल्ली से BJP MP मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे.

BJP MP मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना Prime Minister Narendra Modi का संकल्प है. पंजाब में नशे को नियंत्रित करने का वादा किया गया था और इसी वादे के आधार पर आप आपकी भगवंत मान Government सत्ता में आई थी. छह महीने में पंजाब को नशामुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन आज नशे का प्रकोप दिखाई दे रहा है और गांव-गांव में युवा नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं.

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य Government नशे पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अपने भाई-बहनों से अपील करने आए हैं कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें. पंजाब को नशे से मुक्त कराना है और यह काम भाजपा Government में संभव है. आम आदमी पार्टी बहाने बनाने में माहिर है, लेकिन जनता Government के पांच साल के काम का हिसाब देख रही है. पंजाब की वर्तमान स्थिति खराब होती जा रही है और इसी के विरोध में भाजपा नशामुक्त पंजाब के लिए सड़कों पर उतर रही है.

पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि मौजूदा Government ने जनता से झूठे वादे किए. आपने जैसे दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया था, वही काम पंजाब में भी किया. Prime Minister Narendra Modi पर लोगों ने तीन बार विश्वास जताया है. उन्होंने देश में विकास करके दिखाया है. पंजाब की जनता भी भाजपा पर विश्वास करेगी. भाजपा की Government बनने पर दो साल के भीतर नशा, बेरोजगारी, माफिया और कर्ज जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा.

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति देश और उत्तर प्रदेश का विकास कर सकता है, वह पंजाब का भी विकास कर सकता है. उन्होंने Haryana में भाजपा Government के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया. आप Government पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि Government की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला.

–

डीकेएम/