भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों पर कर रही अत्याचार, बढ़ रहा अन्याय : अजय राय

Lucknow, 7 सितंबर . सहारनपुर मस्जिद मामला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी. अजय राय ने योगी Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार कर रही है.

सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने पर अजय राय ने से बातचीत में कहा, “भाजपा Government लगातार अल्पसंख्यकों पर अन्याय और अत्याचार कर रही है. Government समाज के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है. भाजपा और आरएसएस को Political फायदा पहुंचाने के लिए Government काम कर रही है. इसी साजिश के तहत कई मस्जिदें तोड़ी गईं, जिसमें सहारनपुर की 100 साल पुरानी मस्जिद भी है. भाजपा और आरएसएस के लोग पूरे प्रदेश को दंगे में झोकना चाहते हैं.”

अखिलेश यादव ने कहा है कि Government ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मस्जिद तोड़ी है. अखिलेश के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. जहां पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अत्याचार-अन्याय होगा, वहां कांग्रेस पार्टी साथ देगी. भाजपा Government ने जानबूझकर मस्जिद को तोड़ा है.”

बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “वह बस एक कमरे में बैठकर सलाह दे रही हैं. मायावती जी, बाहर आइए. जेन-जी के बीच जाइए और देखिए कि बच्चों के साथ क्या हो रहा है. कल दिल्ली में जो हुआ, उसे देखिए, साउथ कैंपस के बाहर एक बिल्डिंग गिर गई. उसके नीचे कितने बच्चे दबे, कितने बच्चों की मौत हुई और उनकी मदद किसने की? कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने मौके पर पहुंचकर मदद की. बचाव कार्य के दौरान बसपा का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया. जंतर-मतर पर बैठे जेन-जी से भी मायावती मिलने नहीं पहुंची थीं. कमरे से बाहर निकलकर युवाओं और दलितों की समस्याओं को समझें और आवाज उठाएं. दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है लेकिन मायावती ने एक बार भी बयान नहीं दिया. मायावती भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही हैं.”

ओपी/पीएम