
Lucknow, 18 नवंबर . 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारे ‘राधे राधे, कमल खिला दे’ पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी है और जनता इन्हें भगवान राम और कृष्ण को बेचने नहीं देगी.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने समाचार एजेंसी से कहा, “अब साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी भगवान की भक्त नहीं है. यह राम-कृष्ण की पुजारी नहीं, बल्कि व्यापारी है. उन्होंने ‘राधे राधे, कमल खिला दे’ का नारा दिया है, लेकिन उनकी पूजा-अर्चना स्वीकार नहीं होगी. इस नारे से भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा सामने आ गया है. जनता इन्हें भगवान राम और कृष्ण को बेचने नहीं देगी.”
उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन तय हो चुका है और आगे सीटों के बंटवारे पर बातचीत होनी है.
प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह पहले फैसला हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी और Samajwadi Party मिलकर चुनाव लड़ेंगी. अब बस यह तय होना बाकी है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, कौन किसकी मदद करेगा और कहां से दोनों को फायदा होगा. हमारा मकसद वही है जो हमारे शीर्ष नेताओं की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना और उत्तर प्रदेश को बीजेपी से मुक्त करना, जो इस राज्य को बर्बाद और तबाह कर रही है.”
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, “दोनों दलों के बीच सकारात्मक चर्चाएं चल रही हैं. वरिष्ठ नेता बैठकर बातचीत कर रहे हैं. दिन प्रति दिन हमारा गठबंधन मजबूत हो रहा है. जल्द ही सारे विषयों पर निर्णय हो जाएगा. हम 2027 में गठबंधन की Government बनाएंगे.”
बेरोजगारी के मुद्दे पर अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आज जब युवा नौकरियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं. जब महिलाएं महंगाई को लेकर अपनी चिंताएं उठाती हैं, तो गैस और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए जाते हैं. सच बोलना विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है. Government को सच्चाई दिखाना और यह बताना कि जनता क्या चाहती है. आने वाले 2027 के चुनाव साफ कर देंगे कि जनता क्या चाहती है.”
–
डीसीएच/
Skip to content