भाजपा मुख्यालय में राजनयिकों के लिए विशेष दीपावली मिलन समारोह, नितिन नवीन करेंगे मुलाकात

New Delhi, 30 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Friday को दिल्ली में 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. भाजपा मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए विशेष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. Union Minister और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

इस कार्यक्रम में नंदिनी शंकर वायलिन और महेश राघवन आईपैड पर विशेष संगीत प्रस्तुति देंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘परंपरा और नवाचार’ थीम पर आधारित होगी. कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और दीपावली के उत्सव से राजनयिकों को परिचित कराया जाएगा. India और विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सद्भाव और जनसंपर्क संबंधों को मजबूत करने का इसका उद्देश्य है.

इससे पहले 29 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय विस्तार परिसर में संपन्न हुई थी. बैठक में ‘विकसित India 2047’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी.

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवगठित भाजयुमो टीम को बधाई दी थी और कहा था कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा और कल्याणकारी योजनाएं देश के गांवों, कस्बों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंची हैं. उन्होंने कहा था कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि संविधान और आरक्षण जैसे मुद्दों पर भ्रामक सूचनाएं तथा फर्जी वीडियो फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जाती है. उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से सड़क, विधानसभा और social media के माध्यम से ऐसे प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया था.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया था कि केंद्र की मोदी Government ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कथित माफिया तंत्र को समाप्त किया है.

–

एसडी/एबीएम