
Ahmedabad, 22 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने इमरान मसूद के बयानों समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच संभावित गठबंधन को लेकर कांग्रेस के तेवरों पर सवाल उठाए.
इमरान मसूद के हालिया बयान पर रोहन गुप्ता ने कहा कि पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा. Prime Minister मोदी ने कांग्रेस को भस्मासुर की तरह बताया था और उनका दावा है कि जो भी पार्टी उसके साथ जाती है, वह Political रूप से नुकसान उठाती है.
उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल की वास्तविकता से अलग बड़े-बड़े दावे करती है. कांग्रेस को गठबंधन में इस तरह की ‘दादागिरी की भाषा’ से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जनता के बीच गलत संदेश जाता है. Samajwadi Party के लिए कांग्रेस के मौजूदा तेवर चिंता का विषय हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश की जनता बार-बार विपक्षी दलों के बीच के आंतरिक मतभेदों को देख चुकी है और जनता ऐसे Political समीकरणों पर आसानी से भरोसा नहीं करेगी. अभी यह सिर्फ ‘ट्रेलर’ है और पूरी तस्वीर बाकी है. प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और Government के कामों के आधार पर समर्थन देती रहेगी.
Madhya Pradesh में छात्रों के बीच Prime Minister मोदी की मिमिक्री से जुड़े विवाद पर रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां या मिमिक्री का मामला पहली बार सामने नहीं आया है. कई बार चुनावी हार के बावजूद कांग्रेस की Political शैली में बदलाव दिखाई नहीं देता. रोहन गुप्ता ने छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के दावों को भी सवालों के घेरे में रखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस ‘छात्रों की गूंज’ की बात कर रही है, उसके विपरीत छात्रों से जुड़े मामलों में पार्टी को जनता के सवालों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कोटा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां छात्रों और जनता ने कांग्रेस को चुनाव में जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस अपनी राजनीति में सुधार नहीं कर रही है. रोहन गुप्ता ने कांग्रेस के छात्र संबंधी दावों को ‘झूठ’, ‘फरेब’ और ‘प्रोपगेंडा’ की गूंज बताया और कहा कि छात्रों का वास्तविक समर्थन भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है.
Rajasthan नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर रोहन गुप्ता ने Rajasthan की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने एक नारा दिया था, ‘कांग्रेस मतलब कलह और भाजपा मतलब भाईचारा’. चुनाव परिणामों में यही अंतर दिखाई दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन धरातल पर चुनावी तैयारी और जनता के मुद्दों को लेकर पर्याप्त काम नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस की Political शैली को ‘रील की राजनीति’ बताते हुए कहा कि जनता ने इसका जवाब चुनाव परिणामों के माध्यम से दिया.
रोहन गुप्ता ने कहा कि Rajasthan की जनता ने धरातल पर हुए कामों को देखा और भजनलाल Government की ओर से किए गए वादों को पूरा करने के दावे को स्वीकार किया. Government ने विधानसभा में अपने प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखते हुए 78 प्रतिशत वादे पूरे करने की बात कही. भाजपा कार्यकर्ता के रूप में और Rajasthan से जुड़े होने के नाते वह भरोसा दिलाते हैं कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा.
एशियाई खेल 2026 में India के पहले स्वर्ण पदक पर रोहन गुप्ता ने खुशी जताई. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 19 रन से जीत को बड़ी उपलब्धि बताया और सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि India को अभी और पदक जीतने हैं. पिछले दिनों विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और नए-नए खेलों में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की दुआएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से इसी तरह देश के लिए खेलते रहने और India का नाम रोशन करने की अपील की.
–
/एबीएम
Skip to content