
New Delhi, 24 नवंबर . दिल्ली Police की आईएफएसओ यूनिट ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक फर्जी वीडियो के मामले में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके बनाए गए इस फर्जी वीडियो में राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े भ्रामक बयान शामिल थे, जिन्हें social media पर बड़े पैमाने पर फैलाया जा रहा था.
इस वीडियो में नितिन नवीन को विवादास्पद बयान देते हुए दिखाया गया था. इसमें भारत-चीन संबंधों, Pakistan, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन और India के स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ के बारे में कथित तौर पर मनगढ़ंत और भ्रामक बातें कही गई थीं.
यह घटनाक्रम तब सामने आया जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल Monday को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) से मिला. उन्होंने एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई और नितिन नवीन के भाषण के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली Police की साइबर सेल (आईएफएसओ) को मामले की जांच सौंप दी गई है. इस मामले में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
भाजपा के अनुसार, Sunday को चंडीगढ़ में दिए गए नितिन नवीन के भाषण के असली वीडियो के साथ एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई. इसके जरिए एक ऐसा फर्जी वीडियो तैयार किया गया, जिसमें संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर भ्रामक बातें शामिल थीं.
प्रतिनिधिमंडल ने Police से आग्रह किया कि वे इस विवादित वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराएं, उचित कानूनी धाराओं के तहत First Information Report दर्ज करें और एक निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें.
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि वीडियो को फैलाने वाले social media अकाउंट्स की पहचान की जाए और उनके डिजिटल रिकॉर्ड (जैसे आईपी लॉग, लॉगिन विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत) को सुरक्षित रखा जाए.
भाजपा ने Police से यह भी कहा है कि वे उचित कानूनी प्रक्रिया के जरिए social media प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दें कि वे इस विवादित कंटेंट को हटा दें या उस तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दें.
मीडिया से बात करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नवीन के भाषण की असली रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ की गई है और एआई तथा डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके एक भ्रामक वीडियो बनाया गया है. उन्होंने बताया कि शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक समाचार एजेंसी द्वारा कवर किए गए असली वीडियो जैसी दिखने वाली रिकॉर्डिंग का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे social media पर फैलाया गया.
मल्होत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में Political विरोध और वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन तकनीक का दुरुपयोग करके किसी Political नेता के नाम पर फर्जी भाषण तैयार करना और उसे असली बताकर फैलाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जायज नहीं ठहराया जा सकता.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content