भाजपा ने 24 संगठन मंत्रियों को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी, पवन राणा को दिल्ली-हरियाणा और धर्मपाल को यूपी का प्रभार

New Delhi, 24 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Thursday को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठनात्मक दायित्व तय किए गए हैं.

नई नियुक्तियों के तहत पवन राणा को दिल्ली और Haryana की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है.

पार्टी ने शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में आंध्र प्रदेश, Maharashtra, Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी है. वहीं सौदान सिंह को बिहार, Jharkhand, Odisha और पश्चिम बंगाल का दायित्व सौंपा गया है.

वी. सतीश को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा संसदीय कार्यालय से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र को संगठन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जुड़े कार्यों का दायित्व सौंपा गया है.

Maharashtra में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र Mumbai रहेगा. सतीश धोंड को Maharashtra के साथ चार राज्यों में जनजातीय संपर्क का दायित्व दिया गया है.

मधुकर को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र हैदराबाद रहेगा, जबकि दराशय को तेलंगाना का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है.

रविंद्र राजू को असम, त्रिपुरा और कार्यालय निर्माण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी मिली है. भीखुभाई दलसानिया को बिहार का संगठन मंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र Patna रहेगा. पवन साई को Jharkhand का दायित्व सौंपा गया है.

इसके अलावा सिद्धार्थ को Himachal Pradesh (केंद्र-शिमला), रत्नाकर को Gujarat, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, अरुण बिन्नाडा को Gujarat और फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है.

भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावी राज्यों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

डीएससी