भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

Lucknow, 15 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 209 प्रत्याशियों की सूची वाली खबर को पूरी तरह फर्जी और झूठा बताया है. पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस तरह की कोई सूची न तो प्रदेश नेतृत्व ने तैयार की है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है. उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है.

भाजपा उत्तर प्रदेश ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में 209 प्रत्याशियों की सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने के समाचारों को पूरी तरह से असत्य, निराधार, काल्पनिक और मनगढ़ंत बताते हुए सिरे से खंडन किया है.

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि भाजपा अथवा प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की कोई भी सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित की गई है. भाजपा एक अनुशासित और कैडर-आधारित Political दल है, जहां विधानसभा अथवा किसी भी अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की एक अत्यंत सुव्यवस्थित, लोकतांत्रिक और पूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है.

पार्टी का मानना है कि इस तरह का भ्रामक दुष्प्रचार एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण बनाना है.

प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील की है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें और केवल पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें.

यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षर से जारी की गई है. पार्टी ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा इस तरह की खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है.

भाजपा का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की एक तय प्रक्रिया है, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों पर चर्चा, मंथन और फिर केंद्रीय नेतृत्व का अनुमोदन शामिल होता है. जब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक किसी भी सूची का सवाल ही नहीं उठता.

–

एससीएच/