भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक मौजूद रहने का निर्देश

New Delhi, 29 नवंबर . संसद के विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Sunday को अपने Lok Sabha सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया. पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही के दौरान Government के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया है.

Monday से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में केंद्र Government 132वें संविधान संशोधन विधेयक और संशोधित परिसीमन प्रस्ताव को सदन की मंजूरी के लिए पेश कर सकती है.

भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल की ओर से जारी चार दिवसीय व्हिप में कहा गया है, “Lok Sabha में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे Monday (30 नवंबर) से Thursday (3 दिसंबर) तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और Government के रुख का समर्थन करें.”

संसद का विशेष सत्र Monday से शुरू हो रहा है. Lok Sabha की कार्यवाही 30 नवंबर से और राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी. इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा और कार्रवाई की जाएगी.

संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सदन में दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है. इस मुद्दे पर विपक्ष सहित विभिन्न दलों ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी कर पार्टी के रुख के समर्थन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

इससे पहले Sunday को कांग्रेस ने भी अपने Lok Sabha सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक लगातार चार दिनों सदन में उपस्थित रहने को कहा था. पार्टी ने अपने निर्देश को ‘अत्यंत महत्वपूर्ण’ बताया.

कांग्रेस का यह निर्देश केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करने की तैयारी के बीच आया है. Samajwadi Party ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.

वहीं, Government विधेयक के पारित होने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. Political समीकरण में बदलाव के बीच कुछ दक्षिणी दलों ने संशोधित प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है.

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष से अलग रुख अपनाते हुए संशोधित प्रस्ताव को समर्थन देने का फैसला किया है.

–

डीएससी