भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, दलित समाज के नाम पर राजनीति करने का लगाया आरोप

New Delhi, 29 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दलित समाज के मुद्दों को Political लाभ के लिए इस्तेमाल करने और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. Saturday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति पर तीखा हमला बोला.

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठे नैरेटिव के जरिए समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि हाल ही में जिस मुद्दे को राहुल गांधी ने जाति से जोड़कर पेश किया, उसका जाति से कोई संबंध नहीं था. पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में करती है, जबकि पार्टी के इतिहास और आचरण में दलित नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिला.

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व Chief Minister वी. नारायणसामी, कुमारी शैलजा और अन्य नेताओं के उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर दलित नेताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाता रहा है. पासवान ने कहा कि कांग्रेस दलित सम्मान की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में उसका रिकॉर्ड अलग रहा है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, कांशीराम और सीताराम केसरी जैसे नेताओं के साथ कांग्रेस का रवैया इतिहास में दर्ज है. उन्होंने दावा किया कि बाबू जगजीवन राम को उनका उचित Political सम्मान नहीं मिला और बाबासाहेब अंबेडकर को India रत्न भी कांग्रेस शासनकाल में नहीं दिया गया. पासवान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने अंबेडकर से जुड़े स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया और दलित समाज के सम्मान को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों को नेतृत्व में अवसर दिए गए हैं. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि Odisha, छत्तीसगढ़, Madhya Pradesh और Rajasthan में भाजपा ने वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया है.

वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार जाति, भाषा, क्षेत्र, पितृसत्ता और अन्य सामाजिक मुद्दों को उठाकर समाज में टकराव पैदा करने की राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टिकोण समाज के सभी वर्गों के बीच सामंजस्य और सामाजिक न्याय स्थापित करना है.

डॉ. त्रिवेदी ने कांग्रेस के शासनकाल की विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि दलितों और वंचित वर्गों के प्रति कांग्रेस का व्यवहार उसके दावों से मेल नहीं खाता. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे हर मुद्दे को सामाजिक संघर्ष के नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं, जबकि देश को एकजुट करने की जरूरत है.

उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलितों के सम्मान, सुरक्षा और प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर उनका रिकॉर्ड सवालों के घेरे में रहा है. भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक समरसता, विकास और सभी वर्गों के सशक्तीकरण की राजनीति में विश्वास करती है.

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उसे अपने इतिहास और वर्तमान Political व्यवहार की समीक्षा करनी चाहिए. भाजपा का दावा है कि कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दों को उछालती है जिनसे समाज में विभाजन की भावना मजबूत होती है, जबकि भाजपा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के एजेंडे पर काम कर रही है.

एएमटी/डीकेपी