भाजपा ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत पर दुख जताया, कहा-जांच से सच्चाई सामने आएगी

Mumbai , 19 सितंबर . भाजपा ने Saturday को आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत पर दुख जताया. पार्टी ने इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया और कहा कि जांच के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो पाएगी.

Friday शाम को आईआईटी बॉम्बे के पवई कैंपस में एक छात्र मृत पाया गया. यह घटना तब हुई जब अधिकारियों ने उसे परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था.

छात्र की पहचान Maharashtra के यवतमाल जिले के रहने वाले साहिल वाकोडे के तौर पर हुई है. वह आईआईटी बॉम्बे में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में दूसरे साल की पढ़ाई कर रहा था.

से बातचीत में भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि एक होनहार छात्र का इस तरह अपनी जान दे देना दिल दहला देने वाली घटना है. आत्महत्या के बारे में जो खबरें आ रही हैं, इसके पीछे क्या वजह थी और क्या हालात बने जिसकी वजह से छात्र ने अपनी जान दी, ये सभी बातें जांच के बाद ही सामने आएंगी.

राम कदम ने दिवंगत Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में हो रही गतिविधियों पर भी प्रतिक्रिया दी. कदम ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पिता ने अपनी बेटी को खो दिया और उसके बाद भी सीबीआई को केस दर्ज करने में साढ़े छह साल लग गए. अब पिता ने सीधे तौर पर आदित्य ठाकरे पर आरोप लगाया है. उनकी Government ने क्या किया? उनकी Government ने तो इसे आत्महत्या करार दिया था.

उन्होंने कहा कि जब कोई पिता बच्चे को जन्म देता है, उसे बड़ा करता है, उसकी छोटी-छोटी उंगलियां पकड़कर चलना सिखाता है और फिर उसे चिता पर देखता है, तो उस पिता के दिल पर क्या बीतती होगी? और जब ऐसा पिता न्याय की गुहार लगाता है, तो चाहे आदित्य ठाकरे हों या दूसरे नेता, वे इसे Political रूप से प्रेरित बताते हैं.

शिव सेना यूबीटी के लोग पिता की न्याय की मांग को नौटंकी बता रहे हैं. ठाकरे एंड परिवार को जवाब देना चाहिए कि एक पिता न्याय मांग रहा है तो उसे नौटंकी कैसे कहा जा सकता है.

डीकेएम/