भाजपा के संगठन प्रभारियों को नितिन नवीन का निर्देश; बार-बार न करें दिल्ली दौरा, संगठन मजबूती पर दें ध्यान

New Delhi, 29 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अपने-अपने राज्यों में अधिक समय देने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर संगठन के काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक रूप से दिल्ली के दौरे न करें.

नवीन ने Tuesday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की. हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद यह सभी प्रभारियों की पहली सामूहिक बैठक थी. पार्टी ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. बैठक में करीब 65 प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हुए.

बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई. नबीन ने पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को प्राथमिकता के साथ निभाया जाना चाहिए और संगठन के हित को व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर रखना चाहिए.

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को नियमित रूप से अपने-अपने राज्यों का दौरा करने तथा प्रदेश इकाइयों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा. उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने और वहां से मिलने वाले फीडबैक को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने पर जोर दिया.

पदाधिकारियों से कहा गया कि पार्टी के कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियां केवल प्रदेश या जिला स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें बूथ और जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए. संगठन के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए.

महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया. पदाधिकारियों से संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने और विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा गया.

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को लेकर भी चर्चा हुई. नबीन ने संबंधित प्रभारियों को चुनावी राज्यों में लगातार दौरे करने और संगठन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया.

भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव चक्र को देखते हुए हाल ही में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नवीन का एक प्रमुख संदेश यह रहा कि जिन पदाधिकारियों को किसी राज्य की जिम्मेदारी दी गई है, वे दिल्ली में अनावश्यक रूप से समय बिताने के बजाय अपने-अपने राज्यों में संगठन के काम पर ध्यान दें.

सूत्रों का कहना है कि कुछ पदाधिकारियों के बार-बार दिल्ली आने और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के लिए काफी समय देने को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. इसके बाद नवीन ने स्पष्ट किया कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं को अपने निर्धारित संगठनात्मक दायित्व पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी चुनौतियों और देश में चर्चा में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. हालिया संगठनात्मक पुनर्गठन के बाद नवीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक के तौर पर देखा जा रहा है.

–

डीएससी