
New Delhi, 26 अगस्त . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में ‘भाजपा बनाम Samajwadi Party’ पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं. इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा.
अखिलेश यादव का यह कहना कि यूपी में मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम Samajwadi Party होगा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने से कहा, “देश के अंदर दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरी विचारधारा का नेतृत्व Prime Minister Narendra Modi कर रहे हैं.”
इमरान मसूद ने आगे कहा, “यह विचारधारा और देश के बदलाव की लड़ाई है. इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा, लेकिन लड़ाई बिल्कुल साफ है और यह राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ी जा रही है. सब सहयोगी हैं. सब साथ में चल रहे हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ाई लड़ी जा रही है.”
Lucknow के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को निजी हाथों में सौंपने के अखिलेश यादव को आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, “जो भी चीजें पहले बनाई गई हैं, उन सभी को इस Government ने बेचने का काम किया है. इसलिए Government ठेके पर चल रही है. नौकरी Government को देनी नहीं हैं, क्योंकि नौकरी देंगे तो आरक्षण देना होगा. इसलिए Government ठेके पर चलाएंगे.”
उन्होंने कहा कि जब देश के संयुक्त सचिव स्तर अधिकारियों को भी Government संविदा पर भर्ती कर सकती है तो आप भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकते हैं कि ये देश को कहां लेकर जाना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश Government की ओर से जेन-जी को टैबलेट दिए जाने के निर्णय पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “लुभाने से काम नहीं चलेगा. पिछले 5 साल में आईआईटी के 70 छात्रों ने आत्महत्या की. अगर आईआईटी के बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं तो देश की स्थिति समझ सकते हैं.”
इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले पर कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “कोई क्या पहनता है या क्या नहीं, इसे धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. सिर ढकना हमारी संस्कृति का हिस्सा है.”
BJP MP कंगना रनौत की ओर से कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की आलोचना करने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “कंगना ने अपने कपड़े तो कभी देखे नहीं होंगे कि खुद क्या पहना है. फिर भी वह दूसरों के कपड़ों पर टिप्पणी करती रहती हैं.”
–
डीसीएच/
Skip to content