
ग्वालियर, 15 नवंबर . Madhya Pradesh कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के दौरान भाजपा Government पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आदिवासियों के मुद्दे से लेकर कर्ज, भ्रष्टाचार और 26 नवंबर को Bhopal में होने वाले कांग्रेस के मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया भाजपा Government के सत्ता में कुछ ही दिन बचे हैं.
मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “26 नवंबर को हम Bhopal में एक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि Madhya Pradesh में भारतीय जनता पार्टी की उन खतरनाक साजिशों को बेनकाब किया जा सके, जिनमें वोटों की चोरी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बदहाली शामिल हैं. हम 26 नवंबर को 1 लाख से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि आम जनता के सामने भाजपा के बुरे एजेंडे को उजागर किया जा सके.”
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार Madhya Pradesh की जड़ों में चला गया है. परिवहन और आबकारी मंत्री के ओएसडी करोड़ों की रिश्वत लेते पकड़े गए. ग्वालियर के एसपी-कलेक्टर 500 प्रतिशत लेनदेन करके आए हैं, अगर ऐसा नहीं तो मुझे चुनौती दें. Madhya Pradesh के सरकारी तंत्र की जड़ों में जमे भ्रष्टाचार से यदि मुक्ति पाना है, तो पंचायत से संसद तक भाजपा को हक से हराना होगा.
उन्होंने कहा कि Government कह रही है कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी कांग्रेस Government ने दी थी. भाजपा ने आदिवासियों के साथ छल किया है. आदिवासियों पर अत्याचार की तमाम पराकाष्ठा पार करने वाली भाजपा को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ये Government कर्ज, कमीशन और करप्शन का सबसे बड़ा चेहरा बन गई है. आज भी 3000 करोड़ का कर्ज ले रहे हैं और 3 दिन पहले 4600 करोड़ लिया था. हर हफ्ते कर्ज नहीं लिया जाए तो Chief Minister मोहन यादव को नींद ही नहीं आती.
कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP MP जनार्दन मिश्रा किसानों को गालियां दे रहे थे, ऐसे में भाजपा को उसका उत्तर देना चाहिए. Madhya Pradesh में कांग्रेस की Government बनने में अब सिर्फ 812 दिन बचे हैं.
–
ओपी/पीएम
Skip to content